परेशानी: आउटलुक समेत Microsoft की कई सेवाएं ठप, सोशल मीडिया ने कहा- छंटनी का असर है
माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 365 की सेवाएं बाधित होने के बाद ट्विटर यूजर्स मजे ले रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि यह सब छंटनी का असर है। इसके अलावा कई मीम्स भी शेयर हो रहे हैं।

विस्तार
Microsoft की कई सेवाएं भारत में ठप हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक Microsoft Teams और Outlook के ठप होने की खबर है। कई यूजर्स लगातार इसे लेकर शिकायत कर रहे हैं। Downdetector.com ने भी इस आउटेज की पुष्टि की है। डाउनडिटेक्टर पर अभी तक 3,700 से अधिक यूजर्स ने शिकायत की है। Outlook के भी करीब 3,000 यूजर्स ने सेवा ठप होने की शिकायत की है।
इस आउटेज पर माइक्रोसॉफ्ट ने ट्वीट करके कहा है कि हम इस आउटेज की जांच कर रहे हैं। इससे Microsoft 365 की कई सेवाएं बाधित हुई हैं। इस आउटेज का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि ट्विटर पर #MicrosoftTeams ट्रेंड करने लगा है। माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 365 की सेवाएं बाधित होने के बाद ट्विटर यूजर्स मजे ले रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि यह सब छंटनी का असर है। इसके अलावा कई मीम्स भी शेयर हो रहे हैं।
छंटनी के बाद ट्विटर भी हुआ था डाउन
इसे महज संयोग ही कहा जा सकता है कि माइक्रोसॉफ्ट ने हाल ही में छंटनी की है और सेवाएं तुरंत ठप हो गईं। इससे पहले पिछले साल नवंबर में ट्विटर की भी यही हालत हुई थी। छंटनी के अगले दिन ही ट्विटर ठप हो गया था। 04 नवंबर 2022 की सुबह 3 बजे से यूजर्स को दिक्कत आ रही थी। ट्विटर डाउन होने पर भी सोशल मीडिया पर खूब मीम्स वायरल हुए थे।
- Microsoft Windows: माइक्रोसॉफ्ट बंद कर रही अपनी यह खास सर्विस, 31 जनवरी से नहीं कर सकेंगे डाउनलोड
- Moto ने एक साथ लॉन्च किए दो शानदार स्मार्टफोन, ट्रिपल रियर कैमरा के साथ मिलेगी 5000mAh बैटरी, जानें कीमत
- Airtel: एयरटेल ने दिया झटका! बेसिक टैरिफ प्लान की कीमत 57% बढ़ाई, अब कम से कम इतने रुपये से करना होगा रिचार्ज