Microsoft Windows: माइक्रोसॉफ्ट बंद कर रही अपनी यह खास सर्विस, 31 जनवरी से नहीं कर सकेंगे डाउनलोड
Microsoft Windows: टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने अपने विंडोज 10 प्रोडक्ट पेज के जरिए यह घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि विंडोज 10 होम और प्रो डाउनलोड 31 जनवरी, 2023 तक बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे।

विस्तार
माइक्रोसॉफ्ट यूजर्स के लिए बूरी खबर है। कंपनी अपने विंडोज 10 होम (Windows 10 Home) और Windows 10 प्रो के डाउनलोड की बिक्री बंद करने की तैयार कर रही है। 31 जनवरी से बाद यूजर्स इन दोनों विंडोज को डाउनलोड नहीं कर सकेंगे। कंपनी ने कहा कि 31 जनवरी, 2023 विंडोज 10 डाउनलोड और इसकी लाइसेंस-की की बिक्री का आखिरी दिन होगा। हालांकि, कंपनी अक्टूबर 2025 तक विंडोज 10 के लिए सिक्योरिटी अपडेट देना जारी रखेगा। वहीं 14 अक्टूबर, 2025 से विंडोज 10 का समर्थन पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।
2025 तक मिलेंगे सिक्योरिटी अपडेट
टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने अपने विंडोज 10 प्रोडक्ट पेज के जरिए यह घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि विंडोज 10 होम और प्रो डाउनलोड 31 जनवरी, 2023 तक बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। हालांकि, पीसी को वायरस, स्पाईवेयर और अन्य मैलवेयर से बचाने के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम को 14 अक्टूबर, 2025 तक सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहेंगे।
ये भी पढ़ें: एयरटेल ने दिया झटका! बेसिक टैरिफ प्लान की कीमत 57% बढ़ाई, अब कम से कम इतने रुपये से करना होगा रिचार्ज
हालांकि माइक्रोसॉफ्ट ने इसके बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन बताया जा रहा है कि ग्राहक विंडोज 10 होम और विंडोज 10 प्रो को आधिकारिक साइट से उपरोक्त टाइम विंडो तक खरीद सकते हैं। दरअसल, कंपनी ने विंडोज 10 प्रोडक्ट पेज के लिए एक अपडेट जारी किया था ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ग्राहकों के पास विंडोज 10 के लिए खरीद विकल्पों की लेटेस्ट जानकारी हो।
दरअसल, कंपनी अपने लेटेस्ट विंडोज 11 पर फोकस कर रहा है। बता दें कि कंपनी ने विंडोज 10 को पहली बार 2015 में लॉन्च किया था, जबकि विंडोज 11 को अक्तूबर 2021 में लाया गया है। यही कारण है कि कंपनी अक्टूबर 2025 से पूरी तरह से विंडोज 10 का समर्थन बंद करने वाली है।