iPhone 16 Ban: इस देश में जल्द हटेगा आईफोन से प्रतिबंध, पांच महीने से चल रहा विवाद

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 27 Feb 2025 09:38 AM IST
सार

एपल द्वारा इंडोनेशिया में 1 अरब डॉलर के निवेश की सहमति के बाद आया है। इस निवेश में बटाम द्वीप पर AirTags के लिए एक प्लांट स्थापित करना और स्थानीय लोगों के लिए अनुसंधान एवं विकास प्रशिक्षण देना शामिल है। हालांकि, अभी तक एपल ने इंडोनेशिया में iPhone के उत्पादन को लेकर कोई योजना नहीं बताई है।

विज्ञापन
Indonesia to soon lift iPhone 16 ban Here is full details in hindi
iPhone 16 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    इंडोनेशिया में पांच महीने से चले आ रहे iPhone 16 पर प्रतिबंध को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार इंडोनेशिया के उद्योग मंत्रालय ने एपल को आवश्यक परमिट देने का निर्णय लिया है, जिसकी आधिकारिक घोषणा जल्द हो सकती है। यह फैसला एपल द्वारा इंडोनेशिया में 1 अरब डॉलर के निवेश की सहमति के बाद आया है। इस निवेश में बटाम द्वीप पर AirTags के लिए एक प्लांट स्थापित करना और स्थानीय लोगों के लिए अनुसंधान एवं विकास प्रशिक्षण देना शामिल है। हालांकि, अभी तक एपल ने इंडोनेशिया में iPhone के उत्पादन को लेकर कोई योजना नहीं बताई है।

    पिछले साल इंडोनेशिया ने iPhone 16 की बिक्री पर इसलिए प्रतिबंध लगा दिया था क्योंकि एपल देश में आवश्यक स्थानीय निर्माण मानकों को पूरा नहीं कर सका था। इंडोनेशिया के नियमों के तहत, किसी भी स्मार्टफोन को घरेलू बाजार में बेचने के लिए कम से कम 40% स्थानीय रूप से निर्मित कंपोनेंट्स का उपयोग करना जरूरी होता है।

    विज्ञापन

    एपल ने अब तक 1.48 ट्रिलियन इंडोनेशियाई रुपिया का निवेश किया है, जबकि सरकार द्वारा निर्धारित 1.71 ट्रिलियन रुपिया की आवश्यकता थी। 230 बिलियन रुपिया की इस कमी के कारण एपल को TKDN (Domestic Component Level) सर्टिफिकेशन नहीं मिल सका, जो कि बिक्री की अनुमति प्राप्त करने के लिए आवश्यक है। इंडोनेशिया के उद्योग मंत्री, अगुस गुमिवांग करतासास्मिता ने साफ कहा था कि जब तक एपल निवेश की पूरी शर्तों को पूरा नहीं करता, तब तक iPhone 16 की बिक्री की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अब, एपल और इंडोनेशिया सरकार के बीच समझौता हो गया है, जिसके तहत एपल इंडोनेशिया में 1 अरब डॉलर का निवेश करेगा। इसके साथ ही इंडोनेशियाई सरकार जल्द ही iPhone 16 की बिक्री की आधिकारिक अनुमति देने वाली है। उद्योग मंत्रालय इस संबंध में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर सकता है, जहां नए बिक्री परमिट की घोषणा होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें