अमर उजाला
Wed, 26 February 2025
व्हाट्सएप पर लोगों को उनकी ही तस्वीरों और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने और पैसे ऐंठने का बहुत बड़ा खेल चल रहा है।
आपके पास किसी अनजान नंबर से कॉल आएगा और फिर वीडियो कॉल के लिए रिक्वेस्ट किया जाएगा।
इसके बाद आपके वीडियो कॉल को रिकॉर्ड किया जाएगा और उसे न्यूड या एडल्ट कंटेंट के साथ एडिट करके पैसे मांगे जाएंगे।
इस तरह की ब्लैकमेलिंग से डरकर पैसे देने की गलती कभी ना करें, क्योंकि एक बार पैसे देने से आपका पीछा नहीं छूटने वाला है। ये ब्लैकमेलर आपसे बार-बार पैसे मांगेंगे।
इस स्कैम के बारे में परिवार के लोगों को बताएं ताकि वे भी अलर्ट रहें और आपके वीडियो अगर उन्हें भेजे जाएं तो पहले से उन्हें इसकी जानकारी हो।
इस तरह की घटना होने पर नजदीकी पुलिस स्टेशन में सबूत के साथ FIR करें। X @Cyberdost के हैंडल पर जाकर मैसेज में पूरी जानकारी दें। 1930 नंबर डायल करके भी आप इसकी शिकायत कर सकते हैं।
यदि कोई आपकी तस्वीरों को गलत इस्तेमाल करते हुए आपको ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है तो उसकी ओर से आए सभी मैसेज का स्क्रीनशॉट लेकर जरूर रखें,
क्योंकि ये लोग कुछ समय बाद अकाउंट को डिलीट कर देते हैं। ऐसी स्थिति में आपके पास कोई सबूत नहीं रह जाएगा।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें