Google Pixel 9a: लॉन्चिंग से पहले कीमत हुई लीक, सभी फीचर्स के बारे में भी जानें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 26 Feb 2025 03:28 PM IST
सार

फोन में Google Tensor G4 चिपसेट मिलेगा और साथ में 8GB LPDDR5X रैम मिलेगी। जहां तक कैमरे का सवाल है तो फोन में 48MP का प्राइमरी सेंसर मिलेगा और इसके साथ 13MP अल्ट्रा-वाइड लेंस होगा। फ्रंट कैमरा 13MP का होगा।

विज्ञापन
Google Pixel 9a price leaked ahead of launch Everything else we know details in hindi
Google Pixel 9a - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Google जल्द ही अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज में Pixel 9a लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह फोन Pixel 8a का टोंड-डाउन वर्जन होगा, यानी इसमें कुछ कम स्पेसिफिकेशन के साथ किफायती दाम में शानदार फीचर्स मिलेंगे। हाल ही में Pixel 9a की कीमत लीक हुई है, जिससे इसके संभावित प्राइस और फीचर्स का खुलासा हुआ है। आइए जानते हैं इस फोन से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां।

    अमेरिका और यूरोप में कीमत:

    128GB मॉडल – 549 डॉलर (करीब ₹50,200)

    विज्ञापन

    256GB मॉडल – 609 डॉलर (करीब ₹55,700)

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    भारत में संभावित कीमत

    128GB मॉडल – 52,999 रुपये

    256GB मॉडल – 64,000 रुपये

    Pixel 9a में नया फ्लैट और मैट फिनिश मिलेगा। पहले के Pixel मॉडल्स की तरह कैमरा बार नहीं होगा, बल्कि कैमरा फ्लश-बैक डिजाइन में इंटीग्रेट किया गया है। दाईं ओर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर होंगे, जबकि बाईं ओर कोई बटन नहीं होगा।

    फोन में 6.3-इंच की OLED डिस्प्ले मिलेगी जिसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट होगा और HDR10+ का सपोर्ट है। 2700 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। फोन में Google Tensor G4 चिपसेट मिलेगा और साथ में 8GB LPDDR5X रैम मिलेगी। जहां तक कैमरे का सवाल है तो फोन में 48MP का प्राइमरी सेंसर मिलेगा और इसके साथ 13MP अल्ट्रा-वाइड लेंस होगा। फ्रंट कैमरा 13MP का होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें