अमर उजाला
Wed, 26 February 2025
गूगल ने अपने AI-पावर्ड कोडिंग असिस्टेंट Gemini Code Assist का फ्री वर्जन लॉन्च किया है। इस नए टूल की मदद से डेवलपर्स बिना किसी शुल्क के AI कोडिंग टूल्स का उपयोग कर सकते हैं।
गूगल का यह कदम छात्रों और स्वतंत्र डेवलपर्स (इंडी डेवेलपर्स) को सपोर्ट करने के लिए उठाया गया है, जिससे वे Gemini 2.0 मॉडल की शक्ति का उपयोग करके कोडिंग कर सकें।
Gemini Code Assist एक AI-पावर्ड कोडिंग असिस्टेंट है, जिसे गूगल ने डेवलपर्स की मदद के लिए बनाया है।
पहले यह केवल पेड वर्जन में उपलब्ध था, लेकिन अब इसे फ्री वर्जन में भी पेश किया गया है। इसे कोई भी व्यक्ति अपने गूगल अकाउंट से एक्सेस कर सकता है।
यह टूल सभी लोकप्रिय प्रोग्रामिंग भाषाओं को सपोर्ट करता है और Visual Studio Code, GitHub, JetBrains, Firebase और Android Studio जैसे IDE में काम करता है।
गूगल के Gemini Code Assist के फ्री वर्जन का उपयोग करने के लिए बस एक पर्सनल गूगल अकाउंट की जरूरत होगी।
इसे आप Visual Studio Code, JetBrains, GitHub जैसे लोकप्रिय IDEs में आसानी से उपयोग कर सकते हैं।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें