40MP कैमरे के साथ जल्द ही भारत लॉन्च हो रहा है यह स्मार्टफोन

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 14 Apr 2018 04:16 PM IST
विज्ञापन
Huawei P20 and P20 Pro launching soon in India, knwo Price, availability
Huawei P20, P20 Pro

    हुवावे 

    का हाल ही में फ्रांस में लॉन्च हुआ 3 रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन Huawei P20 अब भारत आने को तैयार है। इन फोन के खासियतों की बात करें तो हुवावे का कहना है कि पी सीरीज के स्मार्टफोन के कैमरे में AI का सपोर्ट मिलेगा और इसके लिए कैमरे Leica ने तैयार किए हैं। इसकी जानकारी कंपनी ने ट्वीट करके दी है। कंपनी ने लॉन्चिंग तारीख का तो खुलासा नहीं किया है लेकिन बताया जा रहा है कि अप्रैल के आखिरी में यह फोन भारत में लॉन्च होगा। हुवावे पी20 प्रो में के रियर में 3 कैमरे हैं जिनमें 1 कैमरा 40 मेगापिक्सल का है। तो आइए जानते हैं इन फोन की खासियतों के बारे में।

    Huawei P20, P20 Pro की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Huawei P20 Pro
    Huawei P20 Pro

    दोनों फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1, गूगल ARCore और गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट, ऑक्टाकोर हुवावे HiSilicon किरिन 970 प्रोसेसर है। वहीं Huawei P20  में 4GB रैम और P20 Pro में 6GB रैम मिलेगी। दोनों फोन में 128 जीबी की स्टोरेज है। इसके अलावा दोनों फोन में 360 डिग्री फेस अनलॉक फीचर है जिसे लेकर कंपनी का दावा 0.6 सेकेंड में अनलॉक का है। साथ ही फोन में फाइल शेयर के लिए हुवावे शेयर 2.0 दिया गया है।

    विज्ञापन

    फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Huawei P20 में 5.8 इंच की फुल HD+ डिल्प्ले है। हुवावे पी20 को वाटर रेसिस्टेंस और डस्ट रेसिस्टेंस के लिए IP53 रेटिंग मिली है और इसमें 3400mAh की बैटरी है। Huawei P20 के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल और दूसरा 20 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में 24.8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वहीं Huawei P20 Pro में 6.1 इंच की फुल एचडी OLED डिस्प्ले है और इसे IP67 रेटिंग मिली है। इसमें 4000mAh की बैटरी मिलेगी। दोनों फोन की बैटरी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसके रियर पैनल पर दिए गए 3 कैमरे हैं। इनमें से एक कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जिसमें 3x ऑप्टिकल जूम और Leica टेलीफोटो लेंस मिलेगा। वहीं दूसरा कैमरा 40 मेगापिक्सल का और तीसरा कैमरा 20 मेगापिक्सल का है। इसमें फ्रंट कैमरा 24 मेगापिक्सल का है। Huawei P20 की कीमत EUR 649 यानी करीब 52,200 रुपये और P20 Pro की कीमत EUR 899 यानी करीब 72,300 रुपये होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें