BHIM ऐप यूजर्स को मिल रहा है 1,000 रुपये तक का कैशबैक, ऐसे उठाएं फायदा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 16 Apr 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
Government lauches Cashback offer with BHIM App on Ambedkar Jayanti
BHIM APP

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अंबेडकर जयंती के मौके पर भीम ऐप को बढ़ावा देने के लिए कैशबैक ऑफर पेश किया है। इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रसारण मंत्रालय की देखरेख में इस ऐप की सुविधा को रफ्तार देने के लिए 900 करोड़ रुपये का बजट भी तैयार किया गया है। आज यानी 14 अप्रैल को भीम ऐप के 1 साल पूरे होने के मौके पर सरकार ने 1,000 रुपये तक का कैशबैक ऑफर पेश किया है।

    ऐसे मिलेगा 1,000 रुपये तक का कैशबैक

     BHIM App
    BHIM App

    mygovindia के ट्वीट के मुताबिक भीम ऐप के जरिए पहले ट्रांजेक्शन पर 51 रुपये का कैशबैक मिलेगा। वहीं लेनदेन करने पर हर महीने 750 रुपये तक का कैशबैक और व्यापारियों को हर महीने 1,000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा।

    विज्ञापन

    घट रही है भीम की हिस्सेदारी

    ग्राहकों को कैशबैक और प्रोत्साहन मुहैया कराने के पीछे एक बड़ी वजह भीम ऐप की डिजिटल भुगतान क्षेत्र में लगातार घट रही हिस्सेदारी है, जबकि निजी क्षेत्र के ऐप ग्राहकों को सहूलियत मुहैया कराने वाली कैशबैक समेत अन्य योजनाओं की घोषणा कर रहे हैं। भीम-यूपीआई लेनदेन में 5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि शुरुआत में ही दो हजार के लेनदेन पर 5 रुपये का कैशबैक ग्राहकों को मुहैया कराया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें