Airtel 4G स्मार्टफोन वालों को फ्री में दे रहा है 30GB डाटा, बस करना होग यह काम

भारत के सबसे बड़े दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल ने अपने 4जी यूजर्स के लिए शानदार ऑफर पेश किया है। एयरटेल 3जी से 4जी में आने वाले अपने ग्राहकों को फ्री में 30 जीबी डाटा दे रहा है। इस ऑफर के तहत हर रोज 1 जीबी डाटा 30 दिनों तक मिलेगा।
इस ऑफर को पेश करते हुए भारती एयरटेल की सी.एम.ओ. वाणी वेंकटेश ने कहा, ‘‘लोग तेजी से 4जी स्मार्टफोन्स अपना रहे हैं। लाखों ग्राहक 3जी से 4जी में अपग्रेड हो रहे हैं। हमारा यह ग्राहकों को लाभ देने वाले सबसे बड़े प्रोग्राम्स में से एक है और इस पहल से हमारे ग्राहकों को 4जी स्पीड का अनुभव मिलेगा।’’
इस ऑफर के तहत फ्री में 30 जीबी डाटा लेने के लिए अपने 3जी सिम को 4जी में कंवर्ट करना होगा और फिर डाटा के लिए ग्राहक टोल फ्री नंबर 51111 या माय एयरटेल ऐप में जाकर क्लेम कर सकते हैं। दावा करने के 24 घंटों के भीतर 30 जीबी फ्री में मिल जाएगा।