HTC U11 Plus भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

ताइवान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एचटीसी ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन HTC U11 प्लस लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कंपनी ने सबसे पहले पिछले साल नवंबर में पेश किया था। इस फोन की बिक्री 7 फरवरी से फ्लिपकार्ट से होगी। इस फोन की टक्कर सैमसंग गैलेक्सी एस8 और एप्पल आईफोन 8 से होगी। इसमें 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा पिक्सल ऑटोफोकस रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। रियर कैमरे के साथ एलईडी लाइट है। फोन में 3930mAh की बैटरी है जो क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है।
HTC U11+ की कीमत और स्पेसिफिकेशन

इस फोन में 6 इंच की क्वॉड HD+ सुपर LCD डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन 5 है। फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर है जिसका क्लॉक स्पीड 2.45GHz है। फोन में 4 जीबी और 6GB रैम, 64 जीबी व 128 जीबी स्टोरेज है। HTC U11+ की भारत में कीमत 56,990 रुपये है।
कनेक्टिविटी के लिए फोन में USB Type-C 3.1, ब्लूटूथ 5.0, Wi-Fi 802.11, NFC, मिराकास्ट और फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। एचटीसी यू11 प्लस को IP68 रेटिंग मिली है यानी यह फोन वाटर और डस्टप्रूफ है। फोन के साथ गूगल असिस्टेंट और अमेजॉन एलेक्सा का सपोर्ट मिलेगा।