20MP फ्रंट कैमरे साथ भारत में लॉन्च हुआ यह फोन, कीमत 8,999 रुपये

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 06 Feb 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
Infinix Hot S3 launched in India With 20 Megapixel Selfie Camera at Rs 8999
Infinix Hot S3

    दमदार फ्रंट कैमरे के साथ बाजार में स्मार्टफोन पेश करना अब एक ट्रेंड बन गया है। इसी कड़ी में Infinix मोबाइल ने भारत में अपना नया फोन Infinix Hot S3 लॉन्च किया है। इस फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

    Infinix Hot S3
    Infinix Hot S3

    इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें LED लाइट के साथ दिया गया 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा इस फोन में आपको फुल व्यू डिस्प्ले मिलेगी। फ्रंट कैमरे के साथ बोकेह इफेक्ट भी है जिसकी मदद से आप बैकग्राउंड को ब्लर कर सकेंगे।

    Infinix Hot S3
    Infinix Hot S3

    इनफिनिक्स हॉट एस3 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें डुअल नैनो सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.0, 5.65 इंच की HD+ डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 GPU, 3GB/4GB रैम, 32GB/64GB स्टोरेज मिलेगी जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें