गूगल Pixel 2 के लिए आया अपडेट, अब थर्ड पार्टी ऐप से क्लिक कर सकेंगे शानदार फोटो

Google ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन पिक्सल 2 की विजुअल कोर इमेज प्रोसेसिंग टिप के लिए थर्ड पार्टी सपोर्ट जारी कर दिया है। इससे पहले जारी हुआ अपडेट केवल एंड्रॉयड 8.1 पर काम कर रहा था, लेकिन इस फीचर का फायदा अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सऐप जैसे थर्ट पार्टी ऐप को भी सपोर्ट करेगा। नए अपडेट को लेकर गूगल का दावा है कि मशीन लर्निंग की मदद से अब पहले से फोटो क्लिक किए जा सकेंगे। यह अपडेट फरवरी के अपडेट में मिलेगा।
बता दें कि पिक्सल विजुअल कोर की जानकारी पिछले साल अक्टूबर में Pixel 2 और Pixel 2 XL के लॉन्चिंग के दौरान मिली थी। इसके लिए गूगल ने इंटेल से पार्टनरशिप की है। नए अपडेट के बाद यूजर्स थर्ड पार्टी ऐप के जरिए कम रौशनी में भी बेहतर फोटो क्लिक कर सकेंगे।
गूगल पिक्सल के वास्तविक कैमरे की तरह ही पिक्सल विजुअल कोर भी RAISR पर काम करता है। इसका मतलब यह है कि जूम करने के बाद भी फोटो शार्प और पहले से क्लियर आएगी। साथ ही इसकी शटर स्पीड भी अच्छी है।