21,999 रुपये में विंडोज 10 के साथ भारत में लॉन्च हुआ यह लैपटॉप

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 06 Feb 2018 01:44 PM IST
विज्ञापन
iBall CompBook Premio v2.0 laptop launched in India With Windows 10 Rs 21999
iBall CompBook Premio v2.0

    अगर आप किसी बजट लैपटॉप की तलाश में हैं तो आपके लिए घरेलू टेक्नोलॉजी कंपनी iBall ने भारतीय बाजार में अपना नया लैपटॉप iBall CompBook Premio v2.0 लॉन्च कर दिया है। इस लैपटॉप की कीमत 21,999 रुपये है और इसकी बिक्री रिटेल स्टोर से हो रही है।

    इस लैपटॉप के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 14 इंच की एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1366x768 पिक्सल है। इसके अलावा लैपटॉप में मल्टीटच फीचर के साथ टचपैड है। इसमें इंटेल अपोलो Lake N4200 पेंटियम क्वॉडकोर प्रोसेसर जिसकी क्लॉक स्पीड 2.5 GHz है। इस लैपटॉप में 38WH की लीथियम-पॉलीमर बैटरी है।

    विज्ञापन

    लैपटॉप में 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। इस लैपटॉप में आपको विंडोज 10 होम ऑपरेटिंग सिस्टम डिफॉल्ट रूप से मिलेगा लेकिन आप चाहें तो 3,000 रुपये एक्स्ट्रा देकर विंडोज 10 प्रो भी ले सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए आईबॉल कॉम्पुक प्रीमियो वी2.0 में डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0, मिनी एचडीएमआई वी1.4ए और यूएसबी 3.0 पोर्ट है। लैपटॉप में 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा भी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें