भारत में शुरू हुई HTC U Ultra की बिक्री, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

amarujala.com- Presented by: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 06 Mar 2017 06:10 PM IST
विज्ञापन
htc u ultra goes on sale in india know specifications and price
एचटीसी यू अल्ट्रा

    ताइवान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एचटीसी के दो स्मार्टफोन HTC U Ultra की बिक्री सोमवार से भारत में शुरू हो गई है। फोन को HTC की वेबसाइट estore.htc.com से खरीदा जा सकता है। एचटीसी अल्ट्रा की कीमत 59,990 रुपये ।

    HTC U Ultra की स्पेसिफिकेशन

    इसमें डुअल डिस्प्ले, 1440x2560 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला 5.7 इंच सुपर एलसीडी का प्राइमरी डिस्प्ले, सेकेंडरी डिस्प्ले 1040x160 पिक्सल रिजॉल्यूशन का है। फोन 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज के वेरियंट में आएगा। इसमें 4 जीबी रैम, 2.15 गीगाहर्ट्ज क्वॉड-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर, 12 अल्ट्रापिक्सल रियर कैमरा और फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। फोन की मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी बढ़ाया जा सकता है। फोन की बैटरी 3,000 एमएएच की है।

    विज्ञापन

    कनेक्टिविटी का बात करें तो फोन में डुअल सिम सपोर्ट है। 4जी एलटीई, वीओएलटीई, जीपीएस/ए-जीपीएस, ब्लूटूथ वी4.2, वाई-फाई 802.11एसी, एनएफसी, एचटीसी कनेक्ट और यूएसबी 3.1 है। फोन के होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें