अपकमिंग एंड्रॉयड फोन को ये फीचर बनाएंगे खास

आज एंड्रॉयड स्मार्टफोन का बाजार बहुत बड़ा हो गया है। आए दिन एंड्रॉयड में नए फीचर भी जोड़े जा रहे हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आने वाले स्मार्टफोन में किन-किन नए फीचर्स से लैस होंगे। अगली स्लाइड में जानें एंड्रॉयड फोन के नए फीचर।

फिंगरप्रिंट से अनलॉक
इस समय स्मार्टफोन का जो सबसे पोजिटिव ट्रेंड है वह फ्रिंगरप्रिंस सेंसर है। अब सस्ते स्मार्टफोन में भी फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा रहा है और फोन फिंगरप्रिंट से ही अनलॉक हो रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के 28 फीसदी लोग फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल करते हैं। फिंगरप्रिंट से फोन को अनलॉक करना भी सरल है।

सस्ते एंड्रॉयड फोन
वैसे तो मार्केट में रोज महंगे फोन लॉन्च हो रहे हैं लेकिन लोगों सस्ते फोन ही पसंद कर रहे हैं। कई कंपनियां सस्ते एंड्रॉयड फोन बनाने लगी हैं। हाल ही में मोटोरोला ने जी5 और जी5 प्लस को लॉन्च किया है जो कि बजट फोन हैं। साथ ही ये सस्ते फोन बैटरी के मामले में भी दमदार हैं।