ये है दुनिया का सबसे बड़ा हैकर, फेसबुक, गूगल और Uber भी मान चुके हैं हार

amarujala.com- Written by: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 06 Mar 2017 04:11 PM IST
Anand Prakash ethical hacker how have been hacked facebook google and uber
आनंद प्रकाश

    हाल ही में Uber में बग निकालने वाले आनंद प्रकाश एक बार फिर चर्चा में हैं। आनंद प्रकाश एक ऐसा भारतीय नाम जिनकी हैकिंग का लोहा फेसबुक, फ्लिपकार्ट और उबर जैसी दिग्गज कंपनियां मानती हैं। आनंद प्रकाश वैसे तो राजस्थान के भादरा शहर से हैं, लेकिन उन्हें बैंगलुरू का एथिकल हैकर कहा जाता है। आनंद वेब ऐप्लिकेशन सिक्योरिटी बेस्ड ब्लॉग चलाते हैं। आनंद की उम्र महज 24 साल है। वे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट में सिक्योरिटी इंजीनियर के तौर पर काम भी कर चुके हैं।

    कॉलेज की पढ़ाई के बाद गुड़गांव पुलिस की क्राइम ब्रांच में इंटर्नशिप करने वाले आनंद फेसबुक में 90 से ज्यादा बग निकाल चुके हैं। फेसबुक ने बग बाउंटी लिस्ट में आनंद को चौथे नंबर पर रखा है। फेसबुक ने बतौर ईनाम आनंद को अब तक 10 लाख रुपये से ज्यादा दिए हैं। आनंद ने जिस बग का पता लगाया था उसके जरिए हैकर किसी भी यूजर के फोटो, मैसेज, वीडियो, क्रेडिट या डेबिट कार्ड की जानकारी आसानी से हासिल कर सकता था। Uber में बग निकलाने के कारण आनंद एक बार फिर चर्चा में हैं।

    आनंद ने ट्विटर और गूगल में भी सिक्योरिटी खामियां निकाली है जिसके एवज में उन्हें 1.2 करोड़ रुपये मिले हैं। उन्होंने 2015 में Zomato के 62.5 मिलियन यूजर्स को हैक कर लिया था। आनंद ने अब तक जिन कंपनियों में बग निकाला है उनमें Dropbox, ebay, Paypal, SoundCloud, PikaPay, Google, Redhat जैसी कंपनियां शामिल हैं।

    और पढ़ें...