फेसबुक जल्द ही लाने वाला है 'डिसलाइक' बटन

amarujala.com- Written by: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 06 Mar 2017 03:59 PM IST
विज्ञापन
facebook testing dislike button for messenger
फेसबुक

    फेसबुक अब वह फीचर लाने वाला है जिसका इंतजार आप एक दिन से नहीं बल्कि वर्षों से कर रहे हैं। जी हां आप भी उन यूजर्स में से हैं जो फेसबुक में डिसलाइक का बटन चाहते हैं तो आपकी यह मुराद जल्द ही पूरी होने वाली है, क्योंकि फेसबुक 'डिसलाइक' बटन लाने की तैयारी में है, हालांकि यह डिसलाइक बटन फेसबुक के न्यूज फीड में नहीं, बल्कि मैसेंजर में होगा।

    कैसा होगा डिसलाइक बटन

    फेसबुक डिसलाइक
    फेसबुक डिसलाइक

    TechCrunch की रिपोर्ट के मुताबिक मैसेंजर में डिसलाइक बटन की टेस्टिंग हो रही है। जिस तरह यूजर फेसबुक के किसी पोस्ट पर Love, Haha, Wow, Sad और Angry का रिएक्शन देते हैं, ठीक उसी प्रकार फेसबुक मैसेंजर में भी लाइक, डिसलाइक, हार्ट-आइस, लॉल, वॉव, सैड और एंग्री इमोजी शामिल होने वाले हैं।

    विज्ञापन

    मैसेंजर में जिस मैसेज पर आपको रिएक्शन देना है उस मैसेज पर थोड़ी देर दबा कर रखना होगा उसके बाद खुद ही आपके सामने लाइक, डिसलाइक, हार्ट-आइस, लॉल, वॉव, सैड और एंग्री इमोजी आ जाएंगे। यदि इन इमोजी का यूज आप किसी ग्रुप चैट के लिए करते हैं तो ये रिएक्शन ग्रुप के सभी मेंबर को दिखेगा। डिसलाइक का सबसे ज्यादा यूज ग्रुप चैट के दौरान हो सकता है क्योंकि ग्रुप के किसी मेंबर की बत पर किसी को आपत्ति है या वह उस बात से सहमत नहीं है तो वहां पर डिसलाइक का यूज करेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें