Honor Watch GS 3 स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, आठ चैनल PPG सेंसर का मिलेगा सपोर्ट
इस स्मार्टवॉच के अलावा कंपनी ने Honor Tab V7 Pro टैब भी पेश किया है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी गई है और इसमें 256GB की स्टोरेज है।

विस्तार
ऑनर ने अपनी नई स्मार्टवॉच Honor Watch GS 3 को घरेलू बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की पहली स्मार्टवॉच है जिसमें आठ चैनल फोटोप्लेथाइसिस्मोग्राफी (PPG) सेंसर दिया गया है। इस पीपीजी सेंसर को लेकर सटीक हर्ट रेट मॉनिटरिंग का दावा किया गया है। इस स्मार्टवॉच के अलावा कंपनी ने Honor Tab V7 Pro टैब भी पेश किया है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी गई है और इसमें 256GB की स्टोरेज है।
Honor Watch GS 3 की कीमत
Honor Watch GS 3 की कीमत के बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इस वॉच को वोयागर कलर में सिल्वर और ब्लू कलर के साथ लेडर स्ट्रैप और स्ट्रिमर क्लासिक गोल्डेन केस में खरीदा जा सकेगा। ग्लोबल बाजार में इसकी उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Honor Watch GS 3 के फीचर्स
Honor Watch GS 3 स्मार्टवॉच पिछले साल लॉन्च हुई Honor Watch GS Pro का अपग्रेडेड वर्जन है। इसमें सर्कुलर डिजाइन है। इसके अलावा इसमें आठ चैनल वाले PPG सेंसर का इस्तेमाल किया गया है जिसके साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी सपोर्ट है। कंपनी का दावा है कि इस वॉच को खासतौर पर बेस्ट डिजाइन और सटीक हेल्थ मॉनिटर रिपोर्ट पसंद करने वालों के लिए पेश किया गया है। इसमें दो फिजिकल बटन दिए गए हैं।
- फेसबुक और इंस्टाग्राम: राहुल गांधी के खिलाफ डिजिटल पाबंदी और हो सकती है सख्त, अब बाल आयोग ने लिखी चिट्टी
- WhatsApp का नया फीचर: प्रोफाइल टैप करने पर दिखेंगे स्टेटस, पुराना इंटरफेस हो सकता है बंद
- Covid 19: अभी ऑफिस वापस नहीं लौटेंगे कर्मचारी, डेल्टा वेरियंट के कारण फेसबुक ने लिया फैसला
- Airtel vs Jio vs Vi: 56 दिनों की वैधता वाले प्लान, 168GB तक डाटा