Honor View 20 आज भारत में होगा लांच, इसमें है 48MP का कैमरा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 29 Jan 2019 10:05 AM IST
Honor View 20 Set to launch in India today, Know price and specifications
Honor View 20

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने हुवावे के ब्रांड ऑनर आज यानि 29 जनवरी को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Honor View 20 लांच करने वाली है। फोन की लांचिंग गुरुग्राम में आयोजित एक इवेंट में दोपहर 12 बजे होगी। इस फोन की खासियतों की बात करें तो इसमें रेडमी नोट 7 की तरह 48 मेगापिक्सल का कैमरा है।

    Honor View 20 की स्पेसिफिकेशन

    Honor View 20 की खासियतों की बात करें तो इसमें 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.25:9 है। फोन की डिस्प्ले में एक छेद है जिसमें आपको फ्रंट कैमरा मिलेगा। साथ ही आपको बहुत ही बेजल वाली डिस्प्ले मिलेगी। Honor View 20 में हुवावे का इनहाउस हाईसीलिकन किरिन 980 प्रोसेसर, 6 जीबी व 8 जीबी रैम और 128 जीबी व 256 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    ये भी पढ़ेंः वोटर लिस्ट में नाम है या कट गया, 2 मिनट में मोबाइल से ऐसे करें चेक

    Honor View 20 का कैमरा

    ऑनर के इस फोन की कीमत की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। 48 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ सोनी IMX586 सेंसर मिलेगा। इसके अलावा फोन में 4000mAh की बैटरी है जिसके साथ आपको 22.5W सुपरचार्ज का सपोर्ट मिलेगा।

    फोन की कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन लीक रिपोर्ट की मानें तो ऑनर व्यू 20 की कीमत 46,070 रुपये हो सकती है। वहीं फोन की प्री-बुकिंग अमेजॉन से हो रही है। इसके साथ 2,990 रुपये का ब्लूटूथ हेडफोन फ्री में मिलेगा।

    और पढ़ें...