माइक्रोसॉफ्ट सरफेस प्रो 6, सरफेस लैपटॉप 2 भारत में लांच, जानें कीमत और फीचर्स

Microsoft ने अपनी सरफेस सीरीज के तहत भारत में दो नए लैपटॉप लांच किए हैं और ये लैपटॉप Surface Pro 6 और Surface Laptop 2 है। इन दोनों लैपटॉप की बिक्री अब भारत में फ्लिपकार्ट और अमेजॉन से शुरू हो गई है। ऑनलाइन के अलावा इन दोनों लैपटॉप को क्रोमा, रिलायंस और विजय सेल्स जैसे ऑफलाइन स्टोर से भी खरीदा जा सकता है।
माइक्रोसॉफ्ट सरफेस प्रो 6 की कीमत और स्पेसिफिकेशन
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Surface Pro 6 में कंपनी का हाइब्रिड विंडोज 10, ऑप्टिकल की-बोर्ड और 12.3 इंच की पिक्सल सेंस टच डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 2736x1824 पिक्सल है। इस लैपटॉप में 8वें जेनरेशन का इंटेल यू-सीरीज सीपीयू, 8 जीबी व 16 जीबी रैम, यूएचडी ग्राफिक्स 630 और 1 टीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा लैपटॉप में आपको यूएसबी 3.0 पोर्ट, मिनी डिस्प्ले पोर्ट, 3.5mm का ऑडियो जैक और माइक्रो एसडी कार्ड रीडर है। माइक्रोसॉफ्ट सरफेस प्रो 6 की शुरुआती कीमत 83,999 रुपये है। वहीं इसके टॉप वेरियंट की कीमत 1,79,999 रुपये है।
माइक्रोसॉफ्ट सरफेस लैपटॉप 2 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

माइक्रोसॉफ्ट Surface Laptop 2 में भी इंटेल के 8वें जेनरेशन का कोर आई7 या कोर आई5 प्रोसेसर है और इसमें 13.5 इंच की पिक्सलसेंस टच डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2256x1504 है। इसका लैपटॉप का वजन 1.28 किलोग्राम है और कंपनी ने इसकी बैटरी को लेकर 14.5 घंटे के बैकअप का दावा किया है। यह लैपटॉप भी 8GB या 16GB रैम और 128GB, 256GB, 512GB या 1TB के स्टोरेज वेरियंट में खरीदा जा सकेगा, हालांकि 1 टीबी वाला वेरियंट फिलहाल भारत में उपलब्ध नहीं है। इस लैपटॉप में यूएसबी 3.0 पोर्ट, मिनी डिस्प्ले पोर्ट, 3.5mm का ऑडियो जैक और माइक्रो एसडी कार्ड रीडर है। माइक्रोसॉफ्ट सरफेस प्रो 6 की शुरुआती कीमत 91,999 रुपये है। वहीं इसके टॉप वेरियंट की कीमत 1,48,999 रुपये है।