सैमसंग Galaxy M20, M10 भारत में लांच, सिर्फ 7,990 रुपये में मिलेगा डुअल रियर कैमरा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 29 Jan 2019 09:34 AM IST
Samsung Galaxy M20 and M10 launched in India, Know specifications
Galaxy M20, M10

    तमाम लीक्स रिपोर्ट्स सामने आने के बाद सैमसंग इंडिया ने भारत में अपने एम सीरीज के स्मार्टफोन Galaxy M20 और M10 लांच कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी एम10 और गैलेक्सी एम20 को पहली बार भारत में ही लांच किया गया है। Galaxy M20 और M10 का खासियतों की बात करें तो इन दोनों फोन में आपको वॉटरड्रॉप नॉच वी इनफिनिटी डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा दोनों फोन में डुअल रियर कैमरा मिलेगा। तो आइए जानते हैं दोनों फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से।

    Galaxy M10
    Galaxy M10

    सैमसंग गैलेक्सी एम10 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    सैमसंग गैलेक्सी एम10 में 6.2 इंच की HD+ इनफिनिटी वी डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इस फोन में सैमसंग का ऑक्टाकोर एक्सिनॉज 7870 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा यह फोन 2 जीबी व 3 जीबी रैम वेरियंट और 16 जीबी व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। सैमसंग गैलेक्सी एम10 के कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का वाइंड एंगल है।

    Galaxy M10
    Galaxy M10

    वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी। इस फोन में 3400 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। इस फोन में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं मिलेगा, इसके बदले आपको फेस अनलॉक मिलेगा। सैमसंग गैलेक्सी एम10 की कीमत की बात करें तो 2GB+16GB की कीमत 7,990 रुपये और 3GB+32GBM वेरियंट की कीमत 8,990 रुपये है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें