वोटर लिस्ट में नाम है या कट गया, 2 मिनट में मोबाइल से ऐसे करें चेक

shubham
टेक डेस्क, अमर उजालाshubham
Mon, 21 Jan 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
How to check name in voter list 2019
how to check name in voter list

    नए साल में होने वाला लोकसभा चुनाव 2019 सिर पर है। चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारी कर रही हैं और इसी बीच यह भी जरूरी है कि आप भी वोट देने की तैयारी करें लेकिन वोट आप तब ही दे सकते हैं जब मतदाता सूची या वोटर लिस्ट में आपका नाम हो। कई बार ऐसा भी होता है कि पिछले चुनाव के दौरान वोटर लिस्ट में आपका नाम होता है लेकिन आने वाले चुनाव में आपको पता चलता है कि नाम कट गया है। तो चलिए आज हम आपको एक तरीका बताते हैं जिससे आप घर बैठे मोबाइल पर चेक कर सकते हैं कि वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं?

    how to check name in voter list
    how to check name in voter list

    यदि आप यह जानना चाहते हैं कि वोटर लिस्ट में आपका नाम है या कट गया है तो सबसे पहले अपने फोन या लैपटॉप के ब्राउजर मेंwww.nvsp.inटाइप करके ओके कर दें। अब आपके सामने राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल खुल जाएगा।

    ये भी पढ़ें: Driving License में होने जा रहे ये अहम बदलाव, जानें जरूरी बातें

    how to check name in voter list
    how to check name in voter list

    अब बायीं ओर सर्च का एक बॉक्स दिखेगा, उस पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा जिसका यूआरएलhttp://electoralsearch.inहोगा। अब यहां से आप दो तरीकों से अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक कर सकते हैं। पहला तरीके में आप नाम, पिता या पति का नाम, उम्र, राज्य, लिंग, जिला, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का नाम डालकर अपना नाम पता कर सकते हैं। अगली स्लाइड में जानें दूसरा तरीका।

    ये भी पढ़ें: अगले 10 दिनों में लॉन्च होंगी ये 5 बेहतरीन कार, पढ़ें पूरी जानकारी

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें