29 जनवरी को भारत में लांच होगा Honor View 20, इसकी डिस्प्ले में है 48MP का कैमरा

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने हुवावे के ब्रांड ऑनर 29 जनवरी को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Honor View 20 लांच करने वाली है। फोन की लांचिंग के लिए मीडिया इनवाइट भी भेजा जाने लगा है। Honor View 20 की लांचिंग 29 जनवरी को गुरुग्राम में आयोजित एक इवेंट में दोपहर 12 बजे होगी। इस फोन की खासियतों की बात करें तो इसमें रेडमी नोट 7 की तरह 48 मेगापिक्सल का कैमरा है।
Honor View 20 की स्पेसिफिकेशन
Honor View 20 की खासियतों की बात करें तो इसमें 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.25:9 है। फोन की डिस्प्ले में एक छेद है जिसमें आपको फ्रंट कैमरा मिलेगा। साथ ही आपको बहुत ही बेजल वाली डिस्प्ले मिलेगी। Honor View 20 में हुवावे का इनहाउस हाईसीलिकन किरिन 980 प्रोसेसर, 6 जीबी व 8 जीबी रैम और 128 जीबी व 256 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।
ये भी पढ़ेंः वोटर लिस्ट में नाम है या कट गया, 2 मिनट में मोबाइल से ऐसे करें चेक
Honor View 20 का कैमरा
ऑनर के इस फोन की कीमत की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। 48 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ सोनी IMX586 सेंसर मिलेगा। इसके अलावा फोन में 4000mAh की बैटरी है जिसके साथ आपको 22.5W सुपरचार्ज का सपोर्ट मिलेगा। फोन की कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है, हालांकि फोन की प्री-बुकिंग अमेजॉन से हो रही है। इसके साथ 2,990 रुपये का ब्लूटूथ हेडफोन फ्री में मिलेगा।