Airtel ने लांच किया 365 दिनों वाला प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज मिलेगा 1GB डाटा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 22 Jan 2019 12:35 PM IST
विज्ञापन
Airtel offers 1GB Data per Day, Unlimited Voice Calls for 365 Days at Rs 1,699 Recharge plan
airtel

    भारती एयरटेल ने जियो के जवाब में नया प्लान पेश किया है। Airtel ने 365 दिनों के लिए एक प्री-पेड प्लान लंच किया है जिसमें ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 1 जीबी डाटा मिलेगा। एयरटेल के इस प्लान की कीमत 1,699 रुपये है। खास बात यह है कि एयरटेल का यह प्लान सभी सर्किल के लिए उपलब्ध है।

    Airtel 1,699 रुपये वाले प्लान के फायदे

    एयरटेल के इस प्लान की खासियतों की बात करें तो इसमें अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉलिंग, रोज 100 SMS और रोज 1 जीबी डाटा मिलेगा। प्लान की वैधता 365 दिनों की होगी। साथ ही इस प्लान में ग्राहकों को एयरटेल टीवी पर प्रीमियम कंटेंट का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। एयरटेल का यह प्लान माय एयरटेल ऐप और वेबसाइट से लिया जा सकता है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः इनकमिंग बंद हो गई है तो ये हैं Airtel के 6 स्मार्ट रिचार्ज, 84 दिनों तक की वैधता मिलेगी

    बता दें कि एयरटेल के इस प्लान की सीधी टक्कर जियो के 1,699 रुपये वाले प्लान से होगी जिसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 1.5 जीबी डाटा मिलता है। जियो के भी इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है और इसमें भी जियो ऐप्स के सब्सक्रिप्शन मिलेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गौरतल है कि वोडाफोन के पास भी 365 दिनों की वैधता एक प्लान है जिसकी कीमत 1,499 रुपये है, वहीं भारत संचार निगम लिमिटेड के 365 दिनों वाले प्लान की कीमत 1,312 रुपये है, हालांकि इस प्लान में कुल 5 जीबी डाटा ही मिलता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें