5 कैमरे के साथ भारत में लांच हुआ LG V40 ThinQ, प्री-बुकिंग शुरू

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 22 Jan 2019 12:15 PM IST
विज्ञापन
LG V40 ThinQ launched in India with Five Cameras: Price, Specifications
LG V40 ThinQ

    LG V40 ThinQ स्मार्टफोन की बिक्री भारत में 24 जनवरी से शुरू होगी और बिक्री के लिए अमेजॉन इंडिया पर बुकिंग हो रही है। बता दें कि LG V40 ThinQ को सबसे पहले दक्षिण कोरिया में पिछले साल लांच किया गया था। LG V40 ThinQ की खासियतों की बात करें तो इस फोन में 5 कैमरे हैं जिनमें 3 कैमरे रियर पैनल पर और 2 कैमरे फ्रंट में हैं।

    LG V40 ThinQ
    LG V40 ThinQ

    LG V40 ThinQ की स्पेसिफिकेशन

    फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो LG V40 ThinQ में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1 है, हालांकि पाई 9.0 का अपडेट भी मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.4 इंच की क्वॉड एचडीप्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1440x3120 पिक्सल है। फोन में OLED फुल व्यू डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम व 128 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 2टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    LG V40 ThinQ
    LG V40 ThinQ

    LG V40 ThinQ का कैमरा

    LG ने अपने इस फ्लैगशिप फोन में 3 रियर कैमरा दिया है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का जिसका अपर्चर f/1.5 है, वहीं दूसरा कैमरा 16 मेगापिक्सल का वाइड एंगल है, वहीं तीसरा कैमरा 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 8 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आप तीनों कैमरे से एक साथ फोटो क्लिक कर सकते हैं और बाद में अपने हिसाब से अलग-अलग लेंस की फोटो चुन सकते हैं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें