Honor 8X की बिक्री भारत में शुरू, इसमें है 20+2 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 24 Oct 2018 09:43 AM IST
Honor 8X Sale Starts in India via Amazon, Know Price and Specifications
Honor 8X

    हुवावे के सब-ब्रांड ऑनर का हाल ही में भारत में लांच हुआ ऑनर 8एक्स आज पहली बार सेल के लिए उपलब्ध है। ऑनर 8एक्स की बिक्री अमेजन से हो रही है। इस फोन की खासियतों की बात करें तो इसमें 20+2 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और जीपीयू टर्बो गेमिंग तकनीक दी गई है। बता दें कि अमेजन पर आज यानि 24 अक्टूबर से ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल शुरू हुई है जो 28 अक्टूबर तक चलेगी।

    ऑनर 8एक्स की कीमत

    ऑनर 8एक्स की कीमत की बात करें तो इसके 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट कीमत 14,999 रुपये, 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 18,999 रुपये है। फोन के साथ एयरटेल की ओर से 1 टीबी डाटा भी मिल रहा है। यह फोनन ब्लैक, रेड और ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा। इस फोन को खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।

    ये भी पढ़ेंः Diwali with Mi: 1 रुपया में कैसे खरीदें 20,999 रुपये वाला पोको एफ1 स्मार्टफोन

    ऑनर 8एक्स की स्पेसिफिकेशन

    ऑनर 8एक्स की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.5 इंच की फुल एचडी प्लस नॉच डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसके अलावा फोन में किरिन 710 प्रोसेसर, गेमिंग के लिए जीपीयू टर्बो, 4 जीबी व 6 जीबी रैम तथा 64 जीबी व 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी जिसे 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। यह फोन 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। फोन की बॉडी ग्लास की है। फोन में एक साथ दो सिम कार्ड और एक मेमोरी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

    ऑनर 8एक्स के कैमरे की बात करें तो इसमें 20+2 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा है, वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। दोनों कैमरे के साथ एआई का सपोर्ट मिलेगा। फोन में फेस अनलॉक फीचर भी मिलेगा। फोन में 3750 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें