WhatsApp में आ रहा है अबतक का सबसे बड़ा फीचर, ऐसे करेगा काम

व्हाट्सऐप के जिस फीचर का इंतजार दुनियाभर के अरबों यूजर्स को था, वह फीचर अब जल्द ही व्हाट्सऐप में आना वाला है। कंपनी नए फीचर की टेस्टिंग भी कर रही है। दरअसल व्हाट्सऐप के लिए टच आईडी और फेस आईडी फीचर का इस्तेमाल कर रहा है यानि नए अपडेट के बाद आप फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक की मदद से ही व्हाट्सऐप ऐप को अनलॉक कर सकेंगे। इसके लिए आपको किसी ऐप लॉकर या पिन-पासवर्ड की जरूरत नहीं होगी। व्हाट्सऐप के इस नए फीचर की जानकारी व्हाट्सऐप को ट्रैक करने वाले wabetainfo ने अपने ब्लॉग में दी है।

कैसे काम करेगा व्हाट्सऐप का टच आईडी फीचर?
दरअसल एंड्रॉयड फोन में तो कई कंपनियां फोन के साथ ही ऐप लॉकर देती हैं या फिर गूगल प्ले-स्टोर से आप ऐप लॉकर ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, लेकिन ऐपल के साथ ऐसा नहीं है। ऐपल अपने आईफोन में किसी थर्ड पार्टी ऐप लॉकर की अनुमति नहीं देता है। इसी वजह से व्हाट्सऐप यह फीचर ला रहा है। व्हाट्सऐप का टच आईडी और फेस आईडी फीचर सिर्फ आईफोन यूजर्स के लिए होगा ना कि एंड्रॉयड यूजर्स के लिए है।

बता दें कि ऐपल के पुराने आईफोन जैसे iPhone 8, iPhone 8 Plus, iPhone 7, iPhone 7 Plus, iPhone 6S, iPhone 6S Plus, iPhone 6, iPhone 6 Plus और iPhone 5S में सिक्योरिटी के लिए टच आईडी दी गई है, जबकि नए आईफोन iPhone X, iPhone XS और XS Max में फेस अनलॉक दिया गया है। व्हाट्सऐप के इस नए फीचर की टेस्टिंग फिलहाल बीटा वर्जन पर हो रही है। जल्द ही इसे सभी के लिए जारी किया जाएगा।