Diwali with Mi: 1 रुपया में कैसे खरीदें 20,999 रुपये वाला पोको एफ1 स्मार्टफोन

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 23 Oct 2018 10:16 AM IST
Xiaomi Diwali with Mi: How to buy Poco F1 At just Rs 1, All you need to know
Diwali with Mi:

    शाओमी के Diwali with Mi सेल की शुरुआत आज यानि 23 अक्टूबर से हो गई है जो 25 अक्टूबर तक चलेगी। इस सेल में एमआई के टीवी, स्मार्टफोन और हेडफोन समेत कई प्रोडक्ट्स को डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा। इस सेल में शाओमी के सब-ब्रांड पोको के फोन पोको एफ1 को सिर्फ 1 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा। बता दें कि पोको एफ1 स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर वाला दुनिया का सबसे सस्ता फोन है और इसकी कीमत 20,999 रुपये है। तो आइए जानते हैं 1 रुपये में कैसे मिलेगा 20,999 रुपये वाला पोको एफ1।

    Diwali with Mi:
    Diwali with Mi:

    शाओमी की दिवाली विद एमआई सेल में 1 रुपये वाली फ्लैश सेल का आयोजन 23-25 अक्टूबर तक हर रोज शाम 5 बजे होगा। इस दौरान आप 1 रुपये में पोको एफ1 स्मार्टफोन और एमआई होम सिक्योरिटी 360 डिग्री कैमरा खरीद पाएंगे। अगली स्लाइड में जानें खरीदने का तरीका।

    Diwali with Mi
    Diwali with Mi

    सबसे पहले आपको बता दें कि फ्लैश सेल कुछ ही सेकेंड्स के लिए होता है। दूसरे शब्दों में कहें तो फ्लैश सेल एक तरह से तत्काल टिकट जैसा ही है। ऐसे में आपके पास किसी भी प्रोडक्ट्स को खरीदने के लिए चंद सेकेंड का ही वक्त होता है। एमआई की 1 रुपये वाली सेल भी इसी तरह है। इस 1 रुपये वाली सेल में शामिल होने के लिए सबसे पहले एमआई डॉट कॉम पर जाकर अपना अकाउंट बनाएं।

    और पढ़ें...