Honor 80 series: OLED डिस्प्ले और 160 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, जानें सभी फीचर्स
Honor 80 Pro में 6.78 इंच की OLED डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1.5K है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है और पीक ब्राइटनेस 1,000 निट्स है। फोन में स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए Adreno 730 GPU और एंड्रॉयड 12 के साथ Magic OS 7.0 है।

विस्तार
Honor 80 series की लॉन्चिंग हो गई है, हालांकि इस सीरीज को फिलहाल केवल चीन में ही लॉन्च किया गया है। इस सीरीज के तहत Honor 80, Honor 80 Pro और Honor 80 SE फोन लॉन्च किए गए हैं। इनमें से Honor 80 Pro में स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ 6.78 इंच की 1.5K कर्व्ड OLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। वहीं Honor 80 में स्नैपड्रैगन 782G प्रोसेसर और Honor 80 SE में मीडियाटेक Dimensity 900 प्रोसेसर दिया गया है। तीनों फोन के साथ एंड्रॉयड 12 दिया गया है।
Honor 80 Pro की शुरुआती कीमत 3,499 चीनी युआन यानी करीब 40,000 रुपये है। इसकी प्री-बुकिंग चीन में शुरू हो गई है। वहीं Honor 80 को 2,699 युआन यानी करीब 31,000 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। दोनों फोन को ब्लैक जेड ग्रीन, ब्लू वेव्स, ब्राइट ब्लैक और पिंक मॉर्निंग ग्लोरी कलर में खरीदा जा सकेगा। Honor 80 Pro SE की शुरुआती कीमत 2,399 युआन यानी करीब 27,000 रुपये है। इसे ब्राइट ब्लैक, चेरी पिंक कोरल, आईसलैंड फैंटसी और मूनलाइट क्रिस्टल कलर में खरीदा जा सकेगा।
Honor 80 Pro की स्पेसिफिकेशन

इस फोन में 6.78 इंच की OLED डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1.5K है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है और पीक ब्राइटनेस 1,000 निट्स है। फोन में स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए Adreno 730 GPU और एंड्रॉयड 12 के साथ Magic OS 7.0 है।
कैमरे की बात करें तो इसमें तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 160 मेगापिक्सल का है और दूसरा लेंस 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड/मैक्रो है। तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ है। फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कैमरे से 4K वीडियो रिकॉर्ड हो सकेंगे।
कैमरे के साथ इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन (EIS) फीचर भी है। Honor 80 Pro में 4800mAh की बैटरी है जिसके साथ 66W की सुपरफास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन में डुअल बैंड वाई-फाई, NFC और ब्लूटूथ v5.2 का सपोर्ट है। इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
- Dyson ने भारत में लॉन्च किया पेट ग्रूमिंग किट, जानें कीमत और फीचर्स
- DIZO Watch D Plus Review: 1,999 रुपये में प्रीमियम डिजाइन वाली वॉच, क्या आपके लिए है बेस्ट?
- 12 महीने समुद्र में रहने के बाद भी काम कर रहा है आईफोन, मिलते ही खुशी के मारे झूम उठी महिला
- Apple Watch SE 2 vs Apple Watch Series 8: दोनों में क्या है अंतर, फीचर्स क्या-क्या हैं