Apple Watch SE 2 vs Apple Watch Series 8: दोनों में क्या है अंतर, फीचर्स क्या-क्या हैं
एपल ने सितंबर 2022 के Far out इवेंट में Apple Watch SE 2 और Apple Watch Series 8 को पेश किया है। Apple Watch SE 2 एक किफायती स्मार्टवॉच है। इसमें कई सारे फीचर्स दिए गए हैं और Apple Watch Series 8 के मुकाबले कई फीचर्स नहीं भी हैं।

विस्तार
एपल ने सितंबर 2022 के Far out इवेंट में Apple Watch SE 2 (रिव्यू) और Apple Watch Series 8 को पेश किया है। Apple Watch SE 2 एक किफायती स्मार्टवॉच है। इसमें कई सारे फीचर्स दिए गए हैं और Apple Watch Series 8 के मुकाबले कई फीचर्स नहीं भी हैं। Apple Watch SE 2022 की शुरुआती कीमत 29,900 रुपये और Apple Watch Series 8 (रिव्यू) की शुरुआती कीमत 45,900 रुपये है। दोनों की कीमत में 16,000 रुपये का अंतर है। अब सवाल यह है दोनों में फीचर्स को लेकर क्या-क्या अंतर है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं....
साइज
- एपल वॉच सीरीज 8, 45mm और 41mm दो साइज में उपलब्ध है, जबकि एपल वॉच एसई 2, 44mm और 40mm की साइज में है।डिस्प्ले-एपल वॉच सीरीज 8 में 1.9 इंच की LTPO OLED अलवेज ऑन रेटिना डिस्प्ले है, जबकि एपल वॉच एसई 2022 में 1.8 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले है। एसई मॉडल के साथ अलवेज ऑन फीचर नहीं मिलेगा। दोनों वॉच की डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1000 निट्स है। दोनों की स्क्रीन के साथ Ion-X ग्लास की प्रोटेक्शन मिलती है।वॉटर रेसिस्टेंट-दोनों वॉच 50 मीटर गहरे पानी में डूबने पर भी खराब नहीं होंगी।हेल्थ फीचर्स-एपल वॉच सीरीज 8 में ईसीजी, हार्ट रेट, स्लीप मॉनिटर के अलावा ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकर और टेंपरेचर सेंसर मिलता है, जबकि एपल वॉच एसई 2022 में केवल हार्ट रेट और स्लीप मॉनिटर मिलता है।कॉलिंग और जीपीएस-एपल की इन दोनों वॉच के साथ जीपीएस और ई-सिम के साथ कॉलिंग का सपोर्ट मिलता है।इमरजेंसी कॉल-दोनों वॉच में फॉल डिटेक्शन फीचर के साथ इमरजेंसी कॉलिंग मिलती है।बॉडी-एपल वॉच एसई 2022 केवल एल्यूमीनिय केस के साथ आती है, जबकि एपल वॉच सीरीज 8 एल्यूमीनियम और स्टेनलेस स्टील दोनों केस के साथ आती है।कलर-एपल वॉच एसई 2022 को मिडनाइट, स्टारलाइट और सिल्वर कलर में जबकि एपल वॉच सीरीज 8 को मिडनाइट, स्टारलाइट, सिल्वर और रेड कलर में खरीदा जा सकता है। एपल वॉच सीरीज 8 के स्टेनलेस स्टील मॉडल को ग्रेफाइट, सिल्वर और गोल्ड कलर में खरीदा जा सकता है।चिपसेट-दोनों वॉच में Dual-core S8 SiP चिपसेट और L1 GPS का इस्तेमाल किया गया है।