Dyson ने भारत में लॉन्च किया पेट ग्रूमिंग किट, जानें कीमत और फीचर्स
Dyson पेट ग्रूमिंग किट की कीमत 9,900 रुपये रखी गई है। इसके साथ 364 स्लिकर वाला ब्रश मिलता है जिसे 35 डिग्री तक मूव किया जा सकता है। इन्हें वैक्यूम को स्विच ऑन किए बिना ही इस्तेमाल किया जा सकता है।

विस्तार
Dyson ने भारतीय बाजार में पेट ग्रूमिंग किट लॉन्च कर दिया है। पेट ग्रूमिंग किट को खासतौर पर पालतू कुत्तों और बिल्लियों के लिए डिजाइन किया गया है। यह ग्रूमिंग वैक्यूम क्लिनर माइक्रोस्कॉपिक पार्टिकल (आंखों से ना दिखने वाले कण) को भी फिल्टर करता है। इसके अलावा पालतू जानवरों के शरीर पर चाटने की वजह से लारवा भी होता है जिसे Dyson का यह क्लिनर साफ कर सकता है।
नया पेट ग्रूमिंग किट देखने में काफी हद तक वैक्यूम क्लिनर जैसा है लेकिन इसको इस लिहाज से डिजाइन किया गया है कि पालतू जानवरों को कोई नुकसान ना पहुंचे। Dyson पेट ग्रूमिंग किट की कीमत 9,900 रुपये रखी गई है। इसके साथ 364 स्लिकर वाला ब्रश मिलता है जिसे 35 डिग्री तक मूव किया जा सकता है। इन्हें वैक्यूम को स्विच ऑन किए बिना ही इस्तेमाल किया जा सकता है, और ग्रूमिंग के बाद वैक्यूम को ऑन करके बालों को बिन में खींचा जा सकता है।
ये भी पढ़ें: Dyson V15 Detect Review: अच्छी बैटरी लाइफ के साथ डायसॉन का सबसे पावरफुल वैक्यूम क्लिनर
इसमें वैक्यूम की आवाज को भी कम बंद करने का विकल्प है। यदि आपका डॉगी आवाज से डरता है तो आप इसे बंद भी कर सकते हैं। यह एक कॉर्ड फ्री क्लिनर है तो आपको कोई परेशानी नहीं होगी। जानवर पालने वाले लोग जानते हैं कि झड़ने की समस्या से न केवल गंदगी फैलती है, बल्कि इससे उन लोगों को बहुत दिक्कत हो जाती है, जिन्हें डैंडर और पॉलेन से एलर्जी है।

डायसन के इंजीनियरों और माईक्रोबायलॉजिस्ट्स ने न केवल बिल्ली और कुत्तों, बल्कि अल्पाका, गधों, घोड़ों और खरगोश जैसे अनेक जानवरों का अध्ययन किया। पारंपरिक इंजीनियरिंग की विधियों के अलावा, इस डेवलपमेंट टीम ने हाई स्पीड कैमरा फुटेज के साथ कंप्यूटेशनल फ्लुड डाईनामिक्स (सीएफडी) सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर 284 अलग-अलग हेयर फाईबर सिम्युलेशन विकसित किए।
प्रत्येक दूसरा व्यक्ति जानवरों को बेड पर सुलाता है
पूरी दुनिया में क्लीनिंग की आदतों का अध्ययन करके डायसन ने पाया कि हर 2 में से 1 पेट मालिक अपने जानवरों को अपने बिस्तर पर सुलाता है। फिर भी केवल 30 प्रतिशत पेट मालिकों को जानकारी होती है कि उनके पालतू जानवरों के शरीर में बैक्टीरिया और हाउस माईट्स पल रहे होते हैं। भारत में केवल 36 प्रतिशत भारतीय अपनी सामान्य क्लीनिंग की दिनचर्या में पेट बास्केट शामिल करते हैं, जिनमें से 10 फीसदी लोग अपनी पेट बास्केट की सफाई करने के लिए वैक्यूम क्लीनर का उपयोग करते हैं।
- DIZO Watch D Plus Review: 1,999 रुपये में प्रीमियम डिजाइन वाली वॉच, क्या आपके लिए है बेस्ट?
- 12 महीने समुद्र में रहने के बाद भी काम कर रहा है आईफोन, मिलते ही खुशी के मारे झूम उठी महिला
- Apple Watch SE 2 vs Apple Watch Series 8: दोनों में क्या है अंतर, फीचर्स क्या-क्या हैं
- Tech Layoffs : मेटा, ट्विटर, अमेजन के बाद अब HP ने की छंटनी की घोषणा, 6,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी