डुअल कैमरे वाले इस शानदार फोन की पहली सेल आज, 9,999 रुपये में 3GB रैम के साथ 32GB स्टोरेज

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 31 May 2018 09:43 AM IST
Honor 7C to Go on Sale in India for First Time Today: Price, Launch Offers
Honor 7C

    हॉनर ने हाल ही में भारत मेंं अपने दो नए स्मार्टफोन हॉनर 7A और Honor 7C को लॉन्च किया है। इन दोनों फोन की बिक्री अलग ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से हो रही है। हॉनर 7सी आज यानि 31 मई 2018 को पहली बार भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। हॉनर 7सी को अमेजॉन इंडिया से आज दोहपर 12 बजे खरीदा जा सकता है। इस फोन के खासियत की बात करें इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है और फोन की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है।

    हॉनर 7सी की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Honor 7C
    Honor 7C

    Honor 7C में 5.99 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर दिया गया गया है। यह फोन 3GB+32GB और 4GB+64GB वेरियंट में उपलब्ध है। इस फोन में डुअल रियर कैमरा (13+2 मेगापिक्सल) सेटअप है और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 3,000mAh की बैटरी, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, डुअल सिम सपोर्ट, 4जी वीओएलटीई, एंड्रॉयड ओरियो 8.0 और हेडफोन जैक दिया गया है। हॉनर 7सी के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये तथा 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,999 रुपये है। फोन के साथ लॉन्चिंग ऑफर के तहत जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक और 50 जीबी अतिरिक्त डाटा मिल रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें