सिम कार्ड के बाद बाबा रामदेव ने लॉन्च किया मैसेजिंग ऐप KIMBHO, व्हाट्सऐप को मिलेगी टक्कर

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 31 May 2018 09:37 AM IST
Kimbho Patanjali messaging app launched to take on Whatsapp
Kimbho BY Patanjali Communication

    योगगुरू बाबा रामदेव ने टेलीकॉम और सोशल मीडिया सेक्टर में धमाल मचाने का पूरा मन बना लिया है। बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि ने मंगलवार को जहां बीएसएनएल के साथ मिलकर सिम कार्ड लॉन्च किया, वहीं अब पतंजलि कम्यूनिकेशन ने मैसेजिंग ऐप किम्भो (Kimbho) लॉन्च किया है।

    पतंजलि के किम्भो की सीधी टक्कर ईमो और व्हाट्सऐप से होगी। हालांकि Kimbho ऐप के बारे मेंं पतंजलि या बाबा रामदेव ने मीडिया से कुछ नहीं किया है। Kimbho ऐप गूगल प्ले-स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप को आज ही यानि 30 मई को अपडेट किया गया है।

    गूगल प्ले-स्टोर पर किम्भो ऐप के डेवलपर का एड्रेस भी पतंजिल आयुर्वेद लिमिटेड, डिपार्टमेंट ई-कॉमर्स, D-28 इंडस्ट्रियल एरिया, नियर इनकम टैक्स ऑफिस, हरिद्वार, उत्तराखंड, 249401 दिया गया है। इसके अलावा इस ऐप को पतंजलि कंम्यूनिकेशन द्वारा लॉन्च किया है।

    किम्भो ऐप में क्या है खास?

    KIMBHO
    KIMBHO

    Kimbho के ऐप के फीचर्स की बात करें तो इसके जरिए व्हाट्सऐप की तरह वीडियो कॉलिंग की जा सकेगी। इसके अलावा इस ऐप के यूजर्स रियल टाइम में टेक्स्ट, मैसेज, वीडियो, फोटो और ऑडियो क्लिप दोस्तों के साथ शेयर कर सकेंगे। इस ऐप में लोकेशन शेयरिंग का भी फीचर है। ऐप को लेकर दावा किया गया है कि यह ऐप पूरी तरह से सेफ है और इसमें ऐड नहीं दिखेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें