वाशिंग मशीन खरीदने जा रहे हैं तो इन 5 बातों को नोट कर लें

शान मोहम्मद, अमर उजाला, नोएडा
Wed, 30 May 2018 04:37 PM IST
Planning to Buy washing machine keep these 5 points in mind
washing-machine

    वाशिंग मशीन खरीदना है, लेकिन दुकान में आरपीएम, ऑटोमेटिक और सेमी ऑटोमेटिक जैसे शब्दों में उलझे हुए हैं। पहले इन्हें जान लें, फिर खरीदें वाशिंग मशीन। आज लोगों के पास समय की कमी है। लोग इस थोड़े से समय में ही अपने ऑफिस के काम के साथ-साथ घरेलू काम भी करना चाहते हैं, जिसमें कपड़े धोना भी शामिल है। बदलती तकनीक में इसी को देखते हुए वाशिंग मशीन भी अधिक एडवांस्ड आने लगी हैं।

    types washing machine
    types washing machine

    वाशिंग मशीन के प्रकार

    वाशिंग मशीनों को फ्रंट लोडिंग और टॉप लोडिंग मशीन के आधार पर वर्गीकृत किया जा सकता है। फ्रंट लोडिंग में कपड़ों को सामने से डाला जाता है, जिन्हें आप देख पाएंगे कि कैसे कपड़े की जबरदस्त धुलाई हो रही है। वहीं, टॉप लोडिंग में कपड़े ऊपर से डाले जाते हैं। फ्रंट लोडिंग वाली वाशिंग मशीन की तुलना में टॉप लोडिंग वाशिंग मशीन सस्ती होती है।

    full vs semi automatic washing machine
    full vs semi automatic washing machine

    फुली या सेमी ऑटोमेटिक

    तकनीक के आधार पर वाशिंग मशीन दो प्रकार की होती है, फुली ऑटोमेटिक या सेमी ऑटोमेटिक। जब भी आप इसे खरीदें, तो पहले अपनी आवश्यकताओं को समझें, फिर निर्णय लें। फुली ऑटोमेटिक वाशिंग मशीन कपड़े अंदर डालने के बाद स्वतः धोती एवं सुखाती है। लेकिन, सेमी ऑटोमेटिक वाशिंग मशीन में आपको टब में कपड़े निकाल ड्रायर में डालने होते हैं। यह फुली ऑटोमेटिक से सस्ती होती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें