24MP फ्रंट कैमरे के साथ कल भारत में लांच होगा Honor 10 Lite

हुवावे के सब-ब्रांड Honor मंगलवार यानि 15 जनवरी को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Honor 10 Lite लांच करेगा। फोन की लांचिंग नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में दोपहर को होगी। Honor 10 Lite फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से एक्सक्लूसिव तौर पर होगी। फ्लिपकार्ट पर इसका प्रमोशन भी हो रहा है। Honor 10 Lite की खासियतों की बात करें तो इसमें 24MP का AI सेल्फी कैमरा मिलेगा। बता दें कि इस फोन को सबसे पहले पिछले साल चीन में लांच किया गया था।
ये भी पढ़ेंः कंफर्म: 28 जनवरी को भारत में लांच होंगे सैमसंग गैलेक्सी M सीरीज के स्मार्टफोन
Honor 10 Lite की स्पेसिफिकेशन
Honor 10 Lite में 6.21 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2340×1080 पिक्सल है। इसमें ग्राफिक्स के लिए ARM माली G51 MP4 GPU मिलेगा। यह फोन 4GB/6GB रैम व 64GB/128GB स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

ये भी पढ़ेंः 15,000 रुपये से कम कीमत वाले 5 बेस्ट एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी
Honor 10 Lite का कैमरा
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा मिलेगा जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का होगा। वहीं फ्रंट कैमरा 24 मेगापिक्सल का है। इस फोन में आपको डुअल सिम सपोर्ट के साथ ड्यूड्रॉप डिस्प्ले, हाईसीलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर और दोनों कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा फोन में आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई 9.0 मिलेगा। फोन में 3400mAh की बैटरी मिलेगी। फोन की कीमत का खुलासा मंगलवार को लांचिंग इवेंट में होगा।
- Airtel ने लांच किया 300 रुपये से कम कीमत वाला प्लान, रोज मिलेगा 1GB डाटा
- संयुक्त राष्ट्र संघ की आधिकारिक भाषा बन सकती है हिंदी, लांच हुई न्यूज वेबसाइट
- स्मार्टफोन में मौजूद फोटो-वीडियो आपके लिए बन सकते हैं मुसीबत, डिलीट कर दीजिए
- ड्रग्स से भी ज्यादा खतरनाक है स्मार्टफोन, फोन से सिर्फ 1 घंटे अलग रहना दूर कर सकता है टेंशन