15,000 रुपये से कम कीमत वाले 5 बेस्ट एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी

सस्ते इंटरनेट और कनेक्टिविटी के कारण भारत में स्मार्ट टीवी की मांग काफी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में कई इलेक्ट्रॉनिक कंपनियां भी सस्ते स्मार्ट टीवी लांच कर रही हैं। पिछले साल शाओमी स्मार्ट टीवी लांच करके तहलका मचा दिया था। उसके बाद थॉमसन ने करीब 15 साल बाद भारत में वापसी करते हुए शाओमी की टक्कर में स्मार्ट टीवी पेश किए। यदि आप भी कम कीमत में स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम की है, क्योंकि इसमें हम आपको 5 ऐसे स्मार्ट टीवी के बारे में बताएंगे जिनकी कीमत 15,000 रुपये तक है।

Thomson B9 Pro
थॉमसन के इस टीवी के 32 इंच वाले मॉडल की कीमत 11,499 रुपये है। टीवी में एंड्रॉयड 5.1.1, मल्टी कोर जीपीयू, सैमसंग का पैनल और टीवी में डिफॉल्ट रूप से जीमेल, यूट्यूब, ट्वीटर, फेसबुक और नेटफ्लिक्स जैसे ऐप मिलेंगे। टीवी में शानदार साउंड के लिए 10W के दो स्पीकर्स भी मिलेंगे। वहीं इनमें 1.4GHz का प्रोसेसर, 1 जीबी रैम, 8 जीबी स्टोरेज और मिरर कास्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें Wi-Fi, HDMI, USB, SD कार्ड और हेडफोन जैक का भी सपोर्ट दिया गया है।

Mi LED Smart TV 4A
शाओमी के इस टीवी के 32 इंच वाले मॉडल की कीमत 12,499 रुपये है। इसमें फुल एचडी डिस्प्ले, 1GB रैम और 8 जीबी स्टोरेज है। इसमें क्वॉडकोर Amlogic T962 64 बिट प्रोसेसर है और कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 802.11ac (2.4/5 GHz डुअल बैंड Wi-Fi), ब्लूटूथ 4.2, Dolby व DTS ऑडियो है। यह टीवी HDR 10 और HLG को भी सपोर्ट करता है। इसमें 20 वॉट का स्पीकर है। इसमें एंड्रॉयड का सपोर्ट है।