लीक हुई गूगल के नए Pixel फोन की तस्वीर, स्टीरियो स्पीकर होगा खास फीचर

amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Wed, 09 Aug 2017 02:55 PM IST
विज्ञापन
google pixel new photos leaked, phone may have single rear camera and stereo speaker
गूगल पिक्सल की लीक तस्वीर - फोटो : Reddit

    अगले दो महीनों में आपको गूगल के नए पिक्सल स्मार्टफोन बाजार में देखने को मिल सकते हैं। गूगल सितंबर के अंत या अक्टूबर में नए पिक्सल फोन को लॉन्च कर सकता है। कंपनी नए फोन को पिक्सल एक्सएल-2 और पिक्सल 2 के नाम से लॉन्च कर सकती है या कंपनी इस स्मार्टफोन को पिक्सल और पिक्सल एक्सएल (2017) के नाम से लॉन्च कर सकती है।

    गूगल पिक्सल की नई तस्वीर लीक हुई है। तस्वीर में साफ पता चल रहा है कि गूगल पिक्सल में सिंगल रियर कैमरा मिलेगा। जो मौजूदा पिक्सल फोन के जैसा ही है। इसके साथ ही फोन में स्टीरियो स्पीकर भी मौजूद होगा, जो बिलकुल नया फीचर है।

    विज्ञापन

    तस्वीर से पता चल रहा है कि कंपनी ने इस फोन के डिजाइन में कोई बड़ा फेरबदल नहीं किया है। गौरतलब है कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब गूगल के नए पिक्सल फोन की तस्वीर लीक हुई है। इससे पहले भी कई मौकों पर इंटरनेट पर तस्वीरें लीक हुई हैं, जिन्हें गूगल के नए पिक्सल फोन की तस्वीर बताया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें