गूगल पिक्सल 2 में हो सकता है सबसे तेज प्रोसेसर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 836

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 24 Jul 2017 12:28 PM IST
Google may launched Pixel 2 with Qualcomm Snapdragon 836
Google Pixel 2

    क्वॉलकॉम के सबसे लेटेस्ट प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 836 की चर्चा पिछले कुछ दिनों से हो रही है। अब खबर है कि गूगल अपना नया स्मार्टफोन गूगल पिक्सल 2 इसी साल स्नैपड्रैगन 836 प्रोसेसर के साथ लॉन्च कर सकता है। यदि गूगल ऐसा करता है तो पिक्सल 2 दुनिया का अब तक का सबसे फास्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन साबित होगा। हालांकि खबर ये भी है कि गूगल पिक्सल 2 में स्नैपड्रैगन 836 की जगह स्नैपड्रैगन 835 के साथ भी लॉन्च हो सकता है।

    836 चिपसेट वाला दुनिया का पहला होगा गूगल पिक्सल 2

    Qualcomm Snapdragon 836
    Qualcomm Snapdragon 836

    Fudzilla की रिपोर्ट के मुताबिक गूगल पिक्सल 2 दुनिया का पहला ऐसा फोन होगा जिसमें स्नैपड्रैगन 836 प्रोसेसर होगा, हालांकि इससे पहले खबर थी कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 836 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि क्वॉलकॉम ने अभी तक स्नैपड्रैगन 836 का आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया है लेकिन गूगल चाहता है कि यह प्रोसेसर सबसे पहले उसके अपकमिंग फोन में हो। हालांकि गूगल से यह मौका शाओमी और वनपल्स जैसी कंपनियां छिन भी सकती हैं।

    वैसे साल की शुरुआत में गूगल ने कहा था वह कि पिक्सल और पिक्सल एक्सएल के नए वर्जन पर काम कर रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले पिछले साल गूगल ने पिक्सल और पिक्सल एक्स एल को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट के साथ लॉन्च किया था। हालांकि गूगल ने पिक्सल 2 के प्रोसेसर को लेकर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें