10 साल, ऐप्पल के आईफोन का बेमिसाल सफर

ऐप्पल ने 10 साल पहले अपना पहला स्मार्टफोन आईफोन बाजार में पेश किया था। उस वक्त किसी ने यह नहीं सोचा था कि आईफोन 10 सालों का सफर पूरा कर लेगा। क्योंकि इससे पहले कंपनी ने कई प्रोडक्ट लॉन्च किए थे, जो बाजार में बुरी तरह से फेल हो गए थे। हम आज आपको दिखाते हैं कैसा रहा आईफोन के दस सालों का बेमिसाल सफर...

2007 में कंपनी ने अपना पहला आईफोन लॉन्च किया था। सितंबर में लॉन्च हुए इस फोन की महज तीन महीने में 10 लाख यूनिट्स बिक गई थीं। जुलाई 2008 में कंपनी ने अपना दूसरा आईफोन, आईफोन 3जी के नाम से लॉन्च किया। इसके साथ ही कंपनी ने ऐप स्टोर भी लॉन्च किया, जिसमें 500 से ज्यादा ऐप मौजूद थे।

2009 में ऐप्पल ने आईफोन 3जीएस लॉन्च किया। इस साल तक ऐप स्टोर को 1 बिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका था। कंपनी ने 2010 में आईफोन 4 लॉन्च किया। इसके बाद 2011 में आईफोन 4एस बाजार में आया। यह पहला फोन था जिसे किसी अंतरिक्ष यान अटलांटिस में ऐप टेस्टिंग के लिए भेजा गया था। 2012 में कंपनी ने आईफोन-5 को लॉन्च किया।