Google Pixel 6: स्मार्टफोन की कीमत, ऑफर और दूसरी जानकारियां हुईं लीक, जानिए कब होगा लॉन्च

प्रांजुल श्रीवास्तव
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रांजुल श्रीवास्तव
Thu, 07 Oct 2021 02:05 PM IST
सार

पिक्सल-6 में कंपनी 4,614 एमएएच और पिक्सल-6 प्रो में 5000 एमएएच की बैटरी ऑफर करने वाली है। दोनों स्मार्टफोन 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेंगे। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5 जी और वाई-फाई 6 के अलावा सारे स्टैंडर्ड ऑप्शन मिलेंगे।

विज्ञापन
Google pixel launce date announced, pixel-6 and pixel-6 pro will be launce at october 19
गूगल पिक्सल फोन लांच - फोटो : Amar Ujala

    विस्तार

    गूगल की बहुप्रतीक्षित पिक्सल-6 सीरीज करीब दो महीने के इंतजार के बाद बाजार में उतरने के लिए तैयार है। गूगल की ओर से इसकी घोषणा भी कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, कंपनी गूगल पिक्सल-6 और पिक्सल-6 प्रो को 19 अक्तूबर को लांच करने वाली है, इसको लेकर आधिकारिक बयान भी सामने आ चुका है। इस फोन के माध्यम से कंपनी अपनी बेहतर कैमरा क्वालिटी के साथ बाजार में उतरने को तैयार है।

    कंपनी ने इस स्मार्ट फोन में 50 मेगा पिक्सल के मेन कैमरा के साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड और 48 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरे भी दिए हैं, लेकिन यह देखा जाना अभी बाकी है कि गूगल एएल/एमएल सेंसर का आउटपुट क्या रहेगा। फोटोग्राफी से इतर यह फोन ऑन डिवाइस ट्रांसलेशन और बेहत स्पीच टू टेक्सट जैसी सुविधाओं से लैस है।

    विज्ञापन

    गूगल पिक्लस व गूगल पिक्सल-6 प्रो की बाजार कीमतों को लेकर अभी तक खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन अमेरिका में इसे अभी से बेहतर प्रतिक्रिया मिल रही है। कंपनी ने बताया कि 19 अक्तूबर को लांच के बाद जल्द ही बाजार में ये फोन उपलब्ध हो जाएंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी हैं खासियत

    पिक्सल 6 में कंपनी 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.4 इंच का फुल एचडी प्लस एमोल्ड डिस्प्ले ऑफर करने वाली है। वहीं, पिक्सल-6 प्रो में लोगों को 120Hz के रिफ्रेश रेट से लैस 6.7 इंच का क्यूएचडी प्लस एमोल्ड डिस्प्ले मिलेगा। दोनों स्मार्टफोन पंच-होल डिस्प्ले डिजाइन और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएंगे। कलर की बात करें तो पिक्सल-6 ऑरेंज, ग्रीन और टील कलर में आ सकता है। वहीं, पिक्सल-6 प्रो वाइट और गोल्ड कलर शेड्स में बाजार में उतारा जा सकता है।

    कीमत भी हुई लीक

    जर्मन रिटेलर द्वारा लीक की गई जानकारियों के मुताबिक Pixel 6 की कीमत यूरोप में लगभग 56,100 रुपये होगी और इस कीमत पर 8GB रैम के साथ 128GB की इंटर्नल स्टोरेज दी जाएगी।

    ये हैं प्री ऑर्डर ऑफर

    बताया जा रहा है कि प्री ऑर्डर ऑफर 19 से 27 अक्टूबर तक चलेंगे और इस दौरान ग्राहक को बोस का नॉयज कैंसिलिंग हेडफोन्स भी मिलेंगे जिसकी कीमत लगभग 24,200 रुपये बताई जा रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें