AIWA ने भारत में एक साथ पेश किए छह हाई-फाई वायरलेस स्पीकर, जानें कीमत और खासियत
एसबी-एक्स350ए, एसबी-एक्स350जे और एसबी-एक्स30 की कीमतें क्रमशः 19,990 रुपये, 17,990 रुपये औ 2,799 रुपये हैं। आइवा के सभी नए स्पीकर रिलायंस डिजिटल स्टोर्स, अमेजन और पूरे देश में प्रमुख रिटेल स्टोर पर उपलब्ध हैं।

विस्तार
इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड, आइवा (Aiwa) ने आज लक्जरी, हाईफाई स्पीकर की नई रेंज भारत में पेश की है। नया प्रीमियम एमआई-एक्स सीरिज और एसबी-एक्स सीरिज के तहत कुल छह स्पीकर पेश किए गए हैं पोर्टेबल हैं। एमआई- एक्स450 प्रो एनिगमा और एमआई प्रो एनिगमा तथा एमआ- एक्स 150 रेट्रो प्लस एक्स एमआई-एक्स सीरिज के हैं। एमआई- एक्स450 प्रो एनिगमा की डिजाइन रेट्रो स्टाइल है। इसमें ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है और इसके अलावा इसमें लिथियम आयन बैटरी है।
एमआई –एक्स450 प्रो एनिगमा स्पीकर्स 50hz से 15khz तक के फ्रीक्वेंसी रेस्पांस को सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा, इसमें कस्टम इंजीनियर्ड ऑडियो लिमिटर है जो अधिकतम वॉल्यूम पर भी बेहतर ऑडियो डिलीवर करता है। एमआई –एक्स450 प्रो एनिगमा के साथ दो माइक भी मिलते हैं। इसके साथ कैरोअके की भी सुविधा है।
अब बात एमआई –एक्स 150 रेट्रो प्लस एक्स की करें तो इसे लेकर दावा है कि यह अपनी सीरीज का बेस्ट स्पीकर है। एमआई –एक्स 150 रेट्रो प्लस एक्स में क्लास एच और एबी तथा डुअल लिंक टेक्नालॉजी दी गई है जो कि बेस्ट ऑडियो क्वॉलिटी के लिए है। एमआई –एक्स450 प्रो एनिगमा और एमआई –एक्स 150 रेट्रो प्लस एक्स की कीमतें क्रमशः 59,990 रुपये और 24,990 रुपये हैं।
एसबी-एक्स350ए, एसबी-एक्स350जे और एसबी-एक्स30 - एसबी-एक्स350 सीरीज से हैं। एसबी-एक्स350जे में क्वॉलकॉम का एपीटीएक्स एचडी (हाई रिजोल्यूशन ऑडियो) चिप, ब्लूटूथ 5.0 है। इसमें 40 मिमी के दो ऑडियो ड्राइवर हैं। इसके अलावा इसमें टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट है। इसकी बैटरी को लेकर पांच घंटे के बैकअप का दावा है। एसबी-एक्स 350जे सॉलिड ऑक्सीडाइज्ड एल्युमीनियम से बना है जो स्पीकर्स को प्रीमियम लुक देता है। इसमें एक एलईडी बैटरी डिस्प्ले, एक कंट्रोल पैनल और 3.5 एमएम ऑक्स-इन भी है।
वहीं एसबी-एक्स 350ए में दो बास रेडिएटर हैं, जो 40वॉट के हैं। एसबी-एक्स 350 एक स्पोर्ट्स टाइप-सी चार्जिंग और इसमें एक यूएसबी-इन पोर्ट फंक्शन के साथ-साथ ऑक्स-इन फीचर भी है। एसबी-एक्स350ए की बॉडी भी एल्युमीनियम की है। इसे वाटर और डस्टप्रूफ के लिए आईपी67 की रेटिंग मिली है। एसबी-एक्स30 में 1200एमएएच की बैटरी है जिसे लेकर 15 घंटे के बैकअप का दावा है। इसमें हाइपर बास और फोन कॉल्स के हैंड्स फ्री फंक्शन के लिए बिल्ट-इन माइक है।
एसबी-एक्स350ए, एसबी-एक्स350जे और एसबी-एक्स30 की कीमतें क्रमशः 19,990 रुपये, 17,990 रुपये औ 2,799 रुपये हैं। आइवा के सभी नए स्पीकर रिलायंस डिजिटल स्टोर्स, अमेजन और पूरे देश में प्रमुख रिटेल स्टोर पर उपलब्ध हैं।
- Social Media Down: छह घंटे तक क्यों ठप रहे फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, क्या था इस आउटेज का सबसे बड़ा कारण
- Windows 11: विंडोज 11 अपडेट भारत में रिलीज, ऐसे करें डाउनलोड, जानें सारे फीचर्स
- Facebook Outage: ऑफिस में भी नहीं घुस पा रहे थे फेसबुक के कर्मचारी, गेट एक्सेस भी हो गया था बंद
- सर्वर डाउन: तो इस गड़बड़ी के कारण ठप हो गए थे इंस्टा, फेसबुक और व्हाट्सएप, सामने आई बड़ी वजह