pTron Basspods 992 Review: 1,399 रुपये में ANC सपोर्ट वाला मेड ईयरबड्स

प्रदीप पाण्डेय
Wed, 06 Oct 2021 11:38 AM IST
विज्ञापन
pTron Basspods 992 Review in Hindi price in India and more
pTron Basspods 992 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    बजट ईयरबड्स और ईयरफोन मार्केट में घरेलू कंपनी पीट्रोन (pTron) की पकड़ मजबूत है। पीट्रोन के नेकबैंड बाजार में काफी लोकप्रिय हैं। कुछ दिन पहले ही कंपनी ने अपने नए ईयरबड्स pTron Basspods 992 को भारत में पेश किया है। pTron Basspods 992 एक बजट वायरलेस ईयरबड्स है जिसके साथ एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन (ANC) का सपोर्ट है। pTron Basspods 992 अमेजन पर उपलब्ध है जिसे 1,399 रुपये में खरीदा जा सकता है। pTron Basspods 992 को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल भी किया है। आइए आपको इसका रिव्यू बताते हैं...

    pTron Basspods 992
    pTron Basspods 992 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    pTron Basspods 992 Review: स्पेसिफिकेशन

    pTron Basspods 992 में एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन और ट्रांसपैरेंसी मोड दिया गया है जिसे आप राइट ईयरबड्स को दो सेकेंड के लिए टच करके एक्टिव कर सकते हैं। डिफॉल्ट रूप से ANC ऑफ ही मिलता है। इसमें बेहतर कॉलिंग और ऑडियो के लिए चार माइक दिए गए हैं। इसकी बैटरी को लेकर कुल 20 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। pTron Basspods 992 में 10mm का डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है जिसे लेकर हेवी बास का दावा किया गया है।

    pTron Basspods 992 Review: 1,399 रुपये में ANC सपोर्ट वाला मेड ईयरबड्स

    कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0 है। गेमिंग के लिए इसमें लो लैटेसी मोड भी है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IPX4 की रेटिंग मिली है। इसके अलावा इस ईयरबड्स में गूगल असिस्टेंट और एपल सिरी का सपोर्ट है। चार्जिंग के साथ 500mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ एक साल की वारंटी मिल रही है।

    pTron Basspods 992
    pTron Basspods 992 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    pTron Basspods 992 Review: डिजाइन

    पीट्रोन के इस ईयरबड्स की डिजाइन प्रीमियम तो नहीं लेकिन औसत भी नहीं है। डिजाइन ट्रेंडिंग है और लुक भी अच्छा है। pTron Basspods 992 को ब्लैक और व्हाइट कलर में खरीदा जा सकता है। बड़ी बात यह है कि इस बजट ईयरबड्स में टाईप-सी चार्जिंग दी गई है। चार्जिंग केस के किनारे राउंड हैं। बॉडी पूरी तरह से प्लास्टिक की है। बड्स की फिटिंग बेहतरीन है।

    pTron Basspods 992 Review: 1,399 रुपये में ANC सपोर्ट वाला मेड ईयरबड्स

    प्रत्येक ईयरबड्स का वजन 4.6 ग्राम है, जबकि चार्जिंग केस के साथ कुल वजन 52 ग्राम है। pTron Basspods 992 को आप लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं। बॉक्स में टाईप-सी चार्जिंग केबल के अलावा दो अलग-अलग साइज के ईयरटिप भी मिलते हैं। बड्स में पहले से मिले ईयरटिप को लेकर आपको तीन ईयरटिप्स मिलते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें