गजब: यह रिपोर्ट सच हुई तो 2TB स्टोरेज के साथ लॉन्च होगा iPhone 14
iPhone 14 सीरीज को 2 टीबी की स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। इसका दावा टेक्नोलॉजी वेबसाइट MyDrivers ने अपनी रिपोर्ट में की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2 टीबी की स्टोरेज सिर्फ iPhone 14 Pro मॉडल में मिलेगी।

विस्तार
एपल ने आईफोन 13 सीरीज के साथ 64 जीबी स्टोरेज को खत्म कर दिया है। अब सभी आईफोन कम-से-कम 128 जीबी स्टोरेज के साथ मिल रहे हैं। इसके अलावा आईफोन 13 सीरीज के साथ एपल ने एक और बड़ा बदलाव अधिकतम स्टोरेज को लेकर किया है। आईफोन 13 सीरीज के साथ एपल ने 1 टीबी तक की स्टोरेज दी है जो कि अब तक के किसी फोन में मिलने वाली सबसे अधिक स्टोरेज है।
आईफोन 13 सीरीज की बिक्री के साथ ही iPhone 14 सीरीज को लेकर खबरें आने लगी हैं। नई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि iPhone 14 सीरीज को 2 टीबी की स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। इसका दावा टेक्नोलॉजी वेबसाइट MyDrivers ने अपनी रिपोर्ट में की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2 टीबी की स्टोरेज सिर्फ iPhone 14 Pro मॉडल में मिलेगी।
किसी फोन में इतनी स्टोरेज की जरूरत क्यों?
अब एपल ने 1 टीबी तक की स्टोरेज की ट्रेंड शुरू कर दी है तो अन्य कंपनियां भी अपने स्मार्टफोन को जल्द ही इतनी स्टोरेज के साथ पेश करेंगी, लेकिन यहां एक बड़ा सवाल यह निकलकर आ रहा है कि आखिर किसी स्मार्टफोन में इतनी अधिक स्टोरेज की जरूरत क्या है? दरअसल अब बजट स्मार्टफोन में भी 4के वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा मिल रही है।
iPhone 13 Pro को ही 4K ProRes रिकॉर्डिंग के साथ पेश किया गया है जो कि 30fps और 256 जीबी स्टोरेज के लिए है। वहीं 128 जीबी मॉडल में यह सुविधा 30fps पर 1080 पिक्सल के लिए है। ऐसे में हाई क्वॉलिटी वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा के कारण ही स्मार्टफोन में अधिक स्टोरेज दी जा रही है।
- लॉन्चिंग से पहले फ्लिपकार्ट पर लिस्ट हुई Apple Watch Series 7, कीमत लीक
- Tecno Camon 18 Premier: जबरदस्त फीचर के साथ लॉन्च हुआ यह फोन, गिंबल कैमरा भी मिलेगा
- Amazon sale: लैपटॉप पर मिलने वाले पांच बेस्ट ऑफर, ऑनलाइन क्लास और वर्क फ्रॉम होम के लिए हैं परफेक्ट
- Realme Band 2 Review: बेहतर बिल्ड क्वॉलिटी और परफॉर्मेंस वाला किफायती स्मार्ट बैंड