खरीदने के चार दिन बाद ही खराब हो गया Pixel Fold, गूगल ने नहीं दिया कोई जवाब
यूजर का दावा है कि Pixel Fold की अंदर वाली डिस्प्ले डैमेज है। डिस्प्ले के नीचे वाला हिस्सा खराब हो गया है। इसके अलावा नीचे से आधी डिस्प्ले ने काम करना बंद कर दिया है। यूजर्स के साथ पूरी समस्या अंदर की डिस्प्ले में फोल्ड वाली जगह पर है।

विस्तार
Google ने हाल ही में अपने पहले फोल्डेबल फोन Pixel Fold को लॉन्च किया है। Pixel Fold की बिक्री भारत में तो नहीं लेकिन दुनिया के कई देशों में शुरू हो गई है। एक यूजर ने दावा किया है कि खरीदने के बाद 4 दिन बाद ही उसका Pixel Fold खराब हो गया। जिस यूजर ने फोन के खराब होने की शिकायत की थी उसने Pixel Fold को अर्ली सेल में खरीदा था, जबकि प्री-बुक करने वाले ग्राहकों को Pixel Fold आज यानी 27 जून से खरीदने का मौका मिलेगा।
अर्स्टेक्निका के रॉन अमादेओ ने बताया है कि फोन के गैपलेस डिजाइन के कारण जब धूल के कण या मलबा दोनों हिस्सों के बीच फंस जाता है तो डिस्प्ले आसानी से खराब हो सकती है। यूजर ने दावा किया है कि उसने फोन को लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं किया है और ना ही फोन गिरा है।
यूजर का दावा है कि अंदर वाली डिस्प्ले डैमेज है। डिस्प्ले के नीचे वाला हिस्सा खराब हो गया है। इसके अलावा नीचे से आधी डिस्प्ले ने काम करना बंद कर दिया है। यूजर्स के साथ पूरी समस्या अंदर की डिस्प्ले में फोल्ड वाली जगह पर है।
इससे पहले भी कई रिव्यूअर ने दावा किया है कि कुछ दिनों तक इस्तेमाल के बाद डिस्प्ले पर स्क्रैच पड़ जाते हैं, हालांकि रिव्यू यूनिट और बाजार में बिकने वाली दोनों यूनिट्स अलग-अलग होती हैं। गूगल ने अभी तक इस मामले पर कुछ नहीं कहा है।
बता दें कि गूगल ने पिछले महीने ही अपने Google I/O 2023 इवेंट में Google Pixel Fold को लॉन्च किया है। इस इवेंट में Pixel 7a को भी लॉन्च किया गया जो कि Pixel 6a का अपग्रेडेड वर्जन है। Google Pixel Fold कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन है।
Google Pixel Fold के साथ गूगल ने अपना Tensor G2 प्रोसेसर दिया है। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड 13 के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। Google Pixel Fold के साथ 12 जीबी रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। Pixel Fold का मुकाबला फोल्डेबल फोन के मार्केट में Samsung Galaxy Z Fold, Oppo Find N2 Flip और Huawei Mate X2 जैसे स्मार्टफोन से होगा।
- Telegram में आ रहा व्हाट्सएप वाला यह फीचर, खुद सीईओ ने दी है जानकारी
- 12 दिन के बैटरी बैकअप के साथ Amazfit Pop 3R भारत में लॉन्च, मिलेगी एमोलेड डिस्प्ले
- गूगल टीवी सपोर्ट के साथ Sony Bravia XR X90L भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
- फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले के साथ Vivo X90S लॉन्च, 120W की फास्ट चार्जिंग भी है