Google I/O 2023: गूगल का सस्ता पिक्सल फोन Pixel 7a हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Google Pixel 7A Specifications and Price :
Pixel 7a के 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज की कीमत 43,999 रुपये है और इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट से आज से शुरू हो गई है। लॉन्चिंग ऑफर के तहत HDFC बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 4,000 रुपये की छूट मिल रही है। Pixel 7a को चारकोल, स्नो और सी कलर में खरीदा जा सकेगा।

विस्तार
गूगल ने अपने वार्षिक I/O 2023 इवेंट में अपने नए फोन Pixel 7a को लॉन्च कर दिया है। Pixel 7a के अलावा कंपनी ने अपने पहले फोल्डेबल फोन Pixel Fold को भी लॉन्च किया है। इसके अलावा पिक्सल टैबलेट भी लॉन्च हुआ है। Pixel 7a के साथ Pixel 7 और Pixel 7 Pro जैसी ही डिजाइन दी गई है। Pixel 7a में नए प्रोसेसर के साथ नया कैमरा और वायरलेस चार्जिंग दी गई है। आइए जानते हैं फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में..
Pixel 7a के 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज की कीमत 43,999 रुपये है और इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट से आज से शुरू हो गई है। लॉन्चिंग ऑफर के तहत HDFC बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 4,000 रुपये की छूट मिल रही है। Pixel 7a को चारकोल, स्नो और सी कलर में खरीदा जा सकेगा।
Google Pixel 7a में 6.1 इंच की फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है और इसके साथ HDR का भी सपोर्ट है। फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
ये भी पढ़ें: गूगल ने लॉन्च किया अपना पहला फोल्डेबल फोन, इन स्मार्टफोन से होगा मुकाबला, फीचर्स जानें
- Google I/O 2023: गूगल मैप पर दिखेगा 3डी में रूट, एआई से बदल जाएगा अब सर्च का अनुभव
- 200MP कैमरा और 1TB स्टोरेज के साथ Realme 11 Series लॉन्च, डिजाइन के साथ डिस्प्ले भी है शानदार, जानें कीमत
- Poco F5 5G Unboxing: 30 हजार से कम कीमत में सबसे दमदार फोन!
- WhatsApp Web: भेजे गए मैसेज भी कर सकेंगे एडिट, जानें कैसे काम करेगा यह फीचर