Telegram में आ रहा व्हाट्सएप वाला यह फीचर, खुद सीईओ ने दी है जानकारी
Telegram में जल्द ही स्टोरीज फीचर आने वाला है। स्टोरीज फीचर आज इंस्टाग्राम से लेकर व्हाट्सएप और फेसबुक तक पर है, सिर्फ टेलीग्राम एप पर इस फीचर की कमी है जो कि जल्द पूरी होने वाली है।

विस्तार
वैसे तो व्हाट्सएप, टेलीग्राम के फीचर को कॉपी करता है लेकिन इस बार मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप Telegram ने व्हाट्सएप के एक फीचर को कॉपी किया है। Telegram में जल्द ही स्टोरीज फीचर आने वाला है। स्टोरीज फीचर आज इंस्टाग्राम से लेकर व्हाट्सएप और फेसबुक तक पर है, सिर्फ टेलीग्राम एप पर इस फीचर की कमी है जो कि जल्द पूरी होने वाली है।
Telegram के CEO पावेल दुरोव ने कहा है कि टेलीग्राम पर जुलाई की शुरुआत में स्टोरीज फीचर जारी कर दिया जाएगा। सीईओ के मुताबिक इसकी मांग यूजर्स लंबे समय से कर रहे हैं। पावेल ने बताया कि यूजर्स की ओर से 50 फीसदी से अधिक रिक्वेस्ट स्टोरीज फीचर को लेकर ही आई है।
Telegram स्टोरीज काफी हद तक इंस्टाग्राम स्टोरीज की तरह होगी। इसमें एडिटिंग के कई सारे टूल मिलेंगे। स्टोरीज के लिए प्राइवेसी फीचर्स भी मिलेंगे जैसे कि कौन आपकी स्टोरीज को देखेगा और कौन नहीं देखेगा। स्टोरीज चैट लिस्ट में सबसे ऊपर दिखेगी। स्टोरीज को छिपाने का भी ऑप्शन मिलेगा।
Telegram Stories में यूजर्स को फोटो और वीडियो को एडिट करने के लिए कई सारे टूल्स मिलेंगे। स्टोरीज में लिंक भी शेयर करने का ऑप्शन होगा। स्टोरीज के साथ 6, 12, 24 और 48 घंटे के विकल्प मिलेंगे यानी इतने घंटे बाद स्टोरीज गायब हो जाएगी।
- 12 दिन के बैटरी बैकअप के साथ Amazfit Pop 3R भारत में लॉन्च, मिलेगी एमोलेड डिस्प्ले
- फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले के साथ Vivo X90S लॉन्च, 120W की फास्ट चार्जिंग भी है
- विद्वान सर्वत्र पूज्यते: ChatGPT एक्सपर्ट को मिल रही 1.5 करोड़ सैलरी, ऐसे लोगों की है भारी मांग
- कॉलिंग फीचर वाली 5 बेस्ट स्मार्टवॉच, शुरुआती कीमत 1,199 रुपये