फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले के साथ Vivo X90S लॉन्च, 120W की फास्ट चार्जिंग भी है

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 26 Jun 2023 04:24 PM IST
सार

Vivo X90S में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 120W की वायर फास्ट चार्जिंग है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट कैमरा, फेस अनलॉक और 5G SA/ NSA, dual 4G VoLTE, Wi-Fi 7, ब्लूटूथ v5.3, GPS, NFC और USB Type-C का सपोर्ट है।

विज्ञापन
Vivo X90S launched With MediaTek Dimensity 9200 plus SoC 120W Wired Fast Charging Price and Specifications
Vivo X90S - फोटो : Vivo

    विस्तार

    वीवो ने अपने नए Vivo X90S को चीन में लॉन्च कर दिया है। यह Vivo X90 सीरीज का चौथा फोन है। Vivo X90S को मीडियाटेक प्रोसेसर और 120W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। इससे पहले इस सीरीज के तहत Vivo X90, the Vivo X90 Pro और Vivo X90 Pro+ जैसे स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। Vivo X90S में फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है। इसके अलावा Vivo X90S में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं।

    Vivo X90S के 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 3,999 चीनी युआन यानी करीब 45,300 रुपये है। फोन के 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 4,299 चीनी युआन यानी करीब 48,800 रुपये है। वहीं 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज की कीमत 4,699 चीनी युआन यानी करीब 53,300 रुपये रखी गई है।

    विज्ञापन

    Vivo X90S में 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इसमें एंड्रॉयड 13 आधारित ColorOS 3 है। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक Dimensity 9200+ प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें