Google Pixel 9 Series: गूगल पिक्सल 9 सीरीज की भारत में लॉन्चिंग डेट कंफर्म, जानें संभावित फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 30 Jul 2024 12:07 PM IST
सार

Google Pixel 9 के अलावा Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro Fold को भी लॉन्च किया जाएगा। पिछले साल गूगल ने Pixel 8 Pro और Pixel Fold को लॉन्च किया था। यह पहला मौका होगा जब Pixel 9 Pro Fold को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Google Pixel 9 Series to Debut in India on August 13 details here
Google Pixel 9 - फोटो : X/hanibioud)

    विस्तार

    Google Pixel 9 series की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। Google Pixel 9 को मेड बाय गूगल इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। यह इवेंट 13 अगस्त को होगा। गूगल के इस इवेंट में चार नए पिक्सल के लॉन्च होने की उम्मीद है।

    कहा जा रहा है कि Google Pixel 9 के अलावा Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro Fold को भी लॉन्च किया जाएगा। पिछले साल गूगल ने Pixel 8 Pro और Pixel Fold को लॉन्च किया था। यह पहला मौका होगा जब Pixel 9 Pro Fold को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा।

    विज्ञापन

    एक ई-कॉमर्स साइट पर Google Pixel 9 सीरीज के लिए एक वेब पेज भी लाइव हो गया है। गूगल का मेड बाय गूगल इवेंट भारत में 13 अगस्त को होगा और 14 अगस्त से फोन की बिक्री शुरू हो जाएगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एक नए फोन Pixel 9 Pro XL के भी लॉन्च होने की खबर है। Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro Fold को गूगल इंडिया की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। यूजर्स इसके लिए साइन अप कर सकते हैं।

    Pixel 9 Pro, Pixel 9 Pro Fold की लीक स्पेसिफिकेशन

    Pixel 9 Pro के साथ 6.3 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा फोन में 16GB रैम मिलेगी। Pixel 9 Pro Fold को 6.3 इंच और 8 इंच की मेन डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। इसमें भी 16GB रैम मिलेगी। दोनों फोन में Tensor G4 प्रोसेसर होगा।

    Pixel 9 Pro में तीन रियर कैमरे हो सकते हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा और अन्य दो लेंस 48-48 मेगापिक्सल के होंगे। फ्रंट में 42 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें