Donald Trump: एलन मस्क ने गूगल पर लगाया बड़ा आरोप, डोनाल्ड ट्रंप से जुड़ा है मामला
एलन मस्क ने दावा किया है कि गूगल ने डोनाल्ड ट्रंप कीवर्ड को अपने प्लेटफॉर्म पर बैन कर दिया है। उन्होंने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि गूगल में डोनाल्ड ट्रंप टाइप करने के बाद डोनाल्ड डक और डोनाल्ड (रोनाल्ड) रिगन का नाम आ रहा है।

विस्तार
एलन मस्क ने दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल पर बड़ा आरोप लगाया है। यह बात जगजाहिर है कि एलन मस्क खुलतौर पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन कर रहे हैं।
एलन मस्क ने दावा किया है कि गूगल ने डोनाल्ड ट्रंप कीवर्ड को अपने प्लेटफॉर्म पर बैन कर दिया है। उन्होंने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि गूगल में डोनाल्ड ट्रंप टाइप करने के बाद डोनाल्ड डक और डोनाल्ड (रोनाल्ड) रिगन का नाम आ रहा है।
डोनाल्ड डक एक मशहूर कार्टून कैरेक्टर है और रोनाल्ड रिगन अमेरिका के 40वें राष्ट्रपति हैं। एलन मस्क ने कहा है कि कहीं यह अमेरिकी चुनाव में हस्तक्षेप तो नहीं है। कई यूजर्स ने भी एलन मस्क का सपोर्ट किया है, हालांकि जब अमर उजाला ने डोनाल्ड ट्रंप सर्च किया तो हमें रिजल्ट मिले। ऐसे में यह हो सकता है कि सिर्फ अमेरिका सर्किल के लिए गूगल ने यह फैसला लिया हो, हालांकि गूगल ने अभी तक इस आरोप पर जवाब नहीं दिया है।
आपको बतातें चले कि आगामी चुनाव में ट्रंप के सामने डेमोक्रेट उम्मीदवार और मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन थे लेकिन सेहत संबंधी दिक्कतों के कारण वे अब मैदान से बाहर हैं। बाइडेन ने खुद की जगह कमला हैरिस को मैदान में उतारने की वकालत की है।
- Grok AI: एलन मस्क का बड़ा एलान, यूजर्स की इजाजत के बिना Grok AI के लिए नहीं करेंगे यूजर्स के डाटा का इस्तेमाल
- Made in India: भारत में बनेगा iPhone 16 Pro, लॉन्चिंग के साथ ही शुरू होगी मेड इन इंडिया आईफोन की बिक्री
- Kargil: जम्मू में बढ़ते आतंकी हमलों के बीच पीएम मोदी का पाकिस्तान को कड़ा संदेश, क्या हैं इसके सियासी मायने?
- Tech News: WhatsApp में आ रहा यह कमाल का फीचर, एंड्रॉयड यूजर्स हो जाएंगे खुश