जरूरी बात: स्मार्टफोन में बैक कवर लगाने के नुकसान नहीं जानते होंगे आप, होती हैं ये पांच दिक्कतें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 29 Jul 2024 05:19 PM IST
विज्ञापन
Know Risks Of Applying Back Covers On Smartphones
BACK COVER - फोटो : FREEPIK

    हम सभी स्मार्टफोन में कवर का इस्तेमाल करते हैं। इसकी बड़ी वजह है कि आजकल के फोन ग्लास बॉडी के साथ आ रहे हैं जो कि स्लिप बहुत करते हैं। ऐसे में सुरक्षा के लिए कवर का इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन फोन में कवर इस्तेमाल करने के नुकसान बहुत कम लोग जानते हैं। फोन में कई सारी दिक्कतें कवर की वजह से ही आती हैं। आज हम आपको फोन में बैक कवर के पांच नुकसान के बारे में बताएंगे।

    Battery
    Battery - फोटो : istock

    बैटरी को कर सकता है खराब

    बैक कवर आपके फोन की बैटरी को भी प्रभावित कर सकता है। जब आप एक मोटा बैक कवर लगाते हैं, तो वह फोन की बैटरी को चार्ज करते समय ठीक से एडजस्ट नहीं हो पाता और जिससे बैटरी के परफॉरमेंस में कमी आ सकती है।

    SIGNAL
    SIGNAL - फोटो : Istock

    वायरलेस सिग्नल की कमी

    कुछ बैक कवर वायरलेस सिग्नल को बाधित कर सकते हैं, जिससे मोबाइल डाटा कनेक्शन और कॉल की क्वालिटी पर असर पड़ सकता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें